लखनऊ-यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला,प्राधिकरणों के आडिट प्रस्ताव
को कैबिनेट की हरी झंडी,सभी प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार को लेकर होगी
जांच,किसी भी संस्था से सरकार करा सकेगी विकास प्राधिकरणों की जांच,विकास
प्राधिकरणों में हजारों करोड़ के खुलेंगे घोटाले,15 जून तक सभी सड़के
गढ्ढा मुक्त के प्रस्ताव को हरी झंडी,15 जून तक प्रदेश की सभी सड़के
गढ्ढा मुक्त होंगी,15 जून तक सभी सड़कों को गढ्ढा मुक्त किया
जाएगा,किसानों से 487 प्रति क्विंटल की दर से होगी आलू खरीद,आलू खरीद
तत्काल प्रभाव से शुरू करने के प्रस्ताव पर भी मुहर,भारत सरकार के साथ
बिजली मसौदे के प्रस्ताव को मंजूरी,72 घंटे की जगह अब 48 घंटे में बदलने
होंगे खराब ट्रांसफार्मर,योगी कैबिनेट ने ट्रांसफार्मर बदलने के प्रस्ताव
को दी हरी झंडी
लखनऊ-4 हज़ार करोड़ से 18 हज़ार किमी सड़के होंगी गड्ढा मुक्त,प्रदेश
सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए की है घोषणा
गोरखपुर-कार में जलाकर युवक की हत्या का मामला,सीएम योगी ने मृतक के
परिजनों से की फोन पर बात,सीएम ने पीड़ित परिजनों को दिलाया न्याय का
भरोसा,सीएम की सख्ती के बाद सक्रिय हुआ पुलिस प्रशासन,आईजी एसटीएफ ने
गोरखपुर में डाला डेरा,आईजी एसटीएफ,एसएसपी पीड़ित परिजनों से मिले,तेनुआ
टोल प्लाजा के पास कार में मिला था जला शव
दिल्ली-यूपी में शिक्षा मित्रों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
टली,सरकार ने कहा प्रदेश में नई सरकार बनी है सुनवाई टाल दी
जाए,याचिकाकर्ताओं ने भी मामले में सुनवाई टालने का किया आग्रह,26 अप्रैल
को मामले पर हो सकती है अगली सुनवाई
वाराणसी-सीताराम ज्वैलर्स में करोड़ों की डकैती का मामला,संदेह के आधार
पर पुलिस ने 30 लोगों को उठाया,पड़ोसी जिलों के साथ बिहार में भी की गई
छापेमारी,डकैती के मामले की जांच में 16 टीमें जुटीं,प्रशासन ने SSP
नितिन तिवारी की छुट्टी की निरस्त
बस्ती-तीन तलाक से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान,मायके में 8 महिने
से रह रही थी पीड़ित महिला,20 दिन पहले आपसी समझौते से हुआ था तलाक,बच्चे
को पति को सौंपने से आहत थी महिला,पैकवलिया थाना क्षेत्र के टिकौरा गाँव
की घटना
दिल्ली-डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ईटीवी से की खास बातचीत,स्कूल फीस
अनियमितताओं को किया जाएगा ठीक-शर्मा,राम मंदिर मुद्दा हमारे संकल्प पत्र
में है शामिल-डिप्टी सीएम ,'कोर्ट,पार्टी के आदेश के आधार पर लिया जाएगा
फैसला'
बुलंदशहर-टैक्टर और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत,25 श्रद्धालु
गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,वाहन से गंगा नहान के लिए जा रहे थे
सभी श्रद्धालु,सिकंद्रबाद इलाके के डाढा में हुआ सड़क हादसा
उन्नाव-ट्रक से कुचलकर बाइक सवार 3 लोगों की मौत,अजगैन थाने के जीआरओ
पेट्रोल पंप के सामने घटना
गोरखपुर-तेनुवा टोल प्लाजा पर कार में शव मिलने का मामला,मौत की गुत्थी
सुलझाने के करीब पहुंची एसटीएफ,आईजी एसटीएफ ने की मृतक के परिजनों से
बात,घटना स्थल का आईजी ने दो बार निरीक्षण किया,आज शाम तक घटना के खुलासे
की उम्मीद,ईटीवी की खबर के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप
लखनऊ-पूर्व डीजीपी जगमोहन के खिलाफ जांच के आदेश,सीएम योगी आदित्यनाथ ने
दिए जांच के आदेश,जमीन पर कब्जे के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा
लखनऊ-अवैध निर्माण रोकने में एलडीए नाकाम,लापरवाह 38 इंजीनियरों का रोका
गया वेतन,अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन से जवाब तलब
लखनऊ-जमीन के रेट पहुंचे आसमान पर,पुरानी आवासीय योजनाओं में जमीन के रेट
बढ़े,आवास विकास परिषद ने बढ़ाए जमीन के रेट,परिषद ने 20 से 30 प्रतिशत
तक बढ़ाए रेट,वृंदावन और अवध विहार के रेट फ्रीज किए गए
प्रतापगढ़-शातिर बदमाश को पकड़ने भेज दिए निहत्थे सिपाही,एसओ ने बदमाश को
पकड़ने बिना तैयारी के भेजे सिपाही,इस इलाके में पहले भी हो चुके हैं
पुलिस पर हमले,हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में सरेंडर के लिए लगाई अर्जी,कोर्ट
के पास गिरफ्तारी के लिए पुलिस को किया सतर्क,सिपाही हत्या मामले में अब
भी खाक छान रही पुलिस,प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके में हुई थी सिपाही की
हत्या
बस्ती-आग लगने से 1 दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख,दमकल की 3 गाड़ियों ने
आग पर पाया काबू,नगर थाना क्षेत्र के बक्सा गांव में मचा हड़कम्प
इटावा-मालगाड़ी के वैगन में आग लगने से मचा हड़कंप,दमकल की गाड़ियों ने
आग पर पाया काबू,भरथना रेलवे स्टेशन की घटना
अलीगढ़-दीवानी कचहरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का हंगामा,एक अर्दली
की मौत होने पर हंगामा,आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की कर रहे हैं मांग,सिविल
लाइन थाने के दीवानी कचहरी का मामला
बदायूं-दामाद ने ससुर की गोली मारकर की हत्या,पत्नी से विवाद के बाद
दामाद पर हत्या का आरोप,बिसौली थाना क्षेत्र के आँवला रोड की घटना
दिल्ली-डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात,उत्तर
प्रदेश के राजनैतिक हालत पर पीएम से करेंगे चर्चा,शिक्षा के क्षेत्र में
भी पीएम मोदी से हो सकती है बात,पार्लियामेंट में पीएम मोदी से मिलेंगे
डॉ. दिनेश शर्मा,1 बजे बीजेपी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे डॉ. दिनेश
शर्मा,कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे डिप्टी सीएम,दोपहर बाद
यूपी सदन से जयपुर जाएंगे डिप्टी सीएम
हाथरस-प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ,युवती की मौत,गंभीर हालत में
युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,इगलास के फतेहपुर गाँव के रहने वाले
हैं प्रेमी युगल
लखनऊ-महिला कल्याण विभाग का प्रेजेंटेशन आज,मुख्यमंत्री के सामने महिला
कल्याण पेश करेगा मसौदा,तैयार किया गया तीन तलाक,महिला सुरक्षा पर एक्शन
प्लान ,मंत्री रीता बहुगुणा जोशी,प्रमुख सचिव देंगे प्रेजेंटेशन
मुज़फ्फरनगर-महिला के साथ गैंगरेप की वारदात से हड़कम्प,महिला ने 5 युवकों
पर लगाया गैंगरेप का आरोप,एसएसपी से लगाई पीड़िता ने इंसाफ की
गुहार,मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना
लखनऊ-एकेटीयू ने फर्जी दाखिले करने वाले कालेजों की सूची भेजी,समाज
कल्याण विभाग को भेजी दागी कालेजों की सूची,छात्रवृत्ति हड़पने के लिए
फर्जी दाखिले किए गए,एकेटीयू ने 4357 छात्रों का दाखिला किया है
निरस्त,दोषी कालेजों को ब्लैक लिस्टेड करने की हो सकती है कार्रवाई
मुरादाबाद-रिश्ता तोड़ने पर नाराज युवक का लड़की के घर पर हंगामा,दहेज में
20 लाख नगद की मांग पर लड़की ने तोड़ा रिश्ता,युवक पर फोन पर अश्लील बातें
करने का भी आरोप,पुलिस ने बरेली के रहने वाले युवक पर दर्ज किया
मुकदमा,कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर इलाके का मामला
हमीरपुर-कांशीराम कॉलोनी में जिला प्रशासन का अभियान,अवैध रूप से रह रहे
लोगों का अधिकारी कर रहे सत्यापन,ADM,SDM कर रहे कॉलोनी के लोगों का
सत्यापन,सदर कोतवाली क्षेत्र में है कांशीराम कॉलोनी
लखीमपुर-पूर्व डीएम वीके वार्ष्णेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट,सीजेएम
कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट,घूस लेकर नियुक्तियां करने के आरोप
में एनबीडबल्यू,समाज कल्याण विभाग,कलेक्ट्रेट में की थीं
नियुक्तियां,सतर्कता अधिष्ठान ने 2012 में चार्जशीट की थी फ़ाइल,नियुक्ति
पत्रावलियां भी साथ ले जाने का वार्णेय पर आरोप
सीतापुर-नैमिषारण्य में हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़े भक्त,संकट
मोचन कृपा निधान की भक्त कर रहे आराधना,मनोकामना सिद्धि के लिए हनुमान की
शरण में भक्त,हनुमान गढ़ी में सुंदर काण्ड पाठ,भंडारे का भी आयोजन
मिर्जापुर-झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कम्प,रेप के बाद महिला
की हत्या की आशंका,मड़िहान थाना क्षेत्र के तहसी के पास की घटना
लखनऊ-कैबिनेट बैठक में आज ऑडिट को लेकर भी पेश होगा प्रस्ताव,सभी विकास
प्राधिकरणों,आवास विकास परिषद् के ऑडिट का प्रस्ताव,प्रस्ताव के बाद किसी
भी संस्था से राज्य सरकार करा सकेगी ऑडिट,गड्ढा मुक्त सड़कों का प्रस्ताव
भी आज की कैबिनेट में होगा पेश
लखीमपुर-दो सगे भाइयों को 8-8 साल की कैद की सजा,CJM कोर्ट ने जानलेवा
हमले के आरोप में सुनाया फैसला,धौरहरा कोतवाली के माधौपुर गाँव का मामला
लखीमपुर-गन्ने की घटतौली में मिल के अध्याशी,लिपिक को सजा,सीजेएम का
अध्याशी पर 14,लिपिक पर 10 हजार का जुर्माना,पलिया चीनी मिल के अध्याशी
और लिपिक पर लगाया जुर्माना,अदालत के उठने तक कोर्ट में रहने की भी सजा
दी
अयोध्या के दो मंदिरों में मनाई जा रही हनुमान जयंती,दक्षिण भारतीय
परम्परा के अनुसार मनाई जा रही हनुमान जयंती,कालेराम मंदिर,जानकी महल में
हनुमान जयंती की धूम,अन्य मंदिरों में दीपावली एक दिन पहले मनाई जाती है
जयंती
लखीमपुर-महिला अल्पावास अधीक्षक,दरोगा पर हत्या का केस के आदेश,सीजेएम
कोर्ट ने महिला सिपाही पर भी मुकदमे के दिए आदेश,लड़की की मौत के मामले
में सीजेएम अदालत ने दिए आदेश
लखनऊ-कमीशनखोरी के लिए बंधी दुकान से किताबें खरीदवाने का मामला,राजकुमार एकेडमी के खिलाफ DIOS ने दी तहरीर,स्कूल की शह पर दुकान में बंधे रखे थे किताबों,कॉपी के बंडल,10 दिन पहले ही एक्ज़ॉन मांटेसरी स्कूल के खिलाफ हुई थी FIR
संभल-खड़े ट्रक से टकराए स्कूटी सवार युवक,एक की मौत,साथी गंभीर घायल,रजपुरा थाना क्षेत्र के गभा कस्बे की घटना
हापुड़-बस डिपो का परिवहन मंत्री ने किया निरीक्षण,परिवहन मंत्रीस्वतंत्र देव सिंह ने सफाई के दिये निर्देश,यात्रियों के लिए नये शौचालयबनाने के भी निर्देश
ग्रेटर नोएडा-आबादी में बन रहे शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा,शराब ठेकपर महिलाओं ने की जमकर तोड़फोड़,इकोटेक-3 थाने के सुत्तयाना गाँव में हुआ बवाल
कन्नौज-एसपी ने जिले के 4 थानेदारों के कार्यक्षेत्र
बदले,तिरवा,ठठिया,तालग्राम,इंदरगढ़ के थानेदार बदले,आलोक सिंह यादव ठठिया
से तिरवा थाने भेजे गए,आरपी पांडेय की तालग्राम से ठठिया थाने में तैनाती,एसके अवस्थी इंदरगढ़,तारिख खान तालग्राम SO बने,इंदरगढ़ SO अनवर अहमद लाइन हाजिर
हाथरस-धारदार हथियार से गला रेतकर किशोरी की हत्या,घर में किशोरी को अकेला पर बदमाशों ने की हत्या,सासनी थाना क्षेत्र के गाँव सठिया की घटना
गाजियाबाद-जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास ट्रांसफॉर्मर में लगी आग,कॉलेज के पास का मकान भी आग की चपेट में आया,फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर
काबू पाया,लोनी तिराहा चौकी के पास का मामला
रायबरेली-तालाब में नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत,ग्रामीणों ने तालाब से युवक का शव निकाला ,हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कठवारा गांव की घटना
बिजनौर-शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक का बयान-राम मंदिर बनाने दीजिए-कल्बे सादिक,मुस्लिम मस्जिद न बनाएं-कल्बे सादिक,देश को आगे की ओर बढ़ाएं-कल्बे
सादिक,तीन तलाक का अंत होना चाहिए-कल्बे सादिक
मिर्जापुर-अपर जनपद न्यायाधीश के फैसले के बाद खलबली,150 घरों को खाली कराने के दिए निर्देश,एक माह में जिला प्रशासन कराएंगा 150 मकानों को
खाली,केवी पीजी कॉलेज की 6 बीघा जमीन कब्जे का मामला
इलाहाबाद-हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर लगाया 2 लाख का हर्जाना,याची को 11
वर्ष तक मुकदमेबाजी में उलझाने का मामला,तथ्यों के विपरीत रिपोर्ट पर याची को मुकदमे में उलझाया,सरकार हर्जाना राशि दोषी अफसरों से कर सकती है
वसूल,जमीन बिक्री पर स्टाम्प शुल्क की कमी का था विवाद,मामले में नये सिरे से निर्णय लेने का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश,देवरिया की जानकी देवी ने दाखिल की थी याचिका
गाज़ियाबाद-वसुंधरा के जयपुरिया स्कूल पर अभिभावकों का हंगामा,बढ़ी फीस के खिलाफ स्कूल के गेट पर किया प्रदर्शन,स्कूल प्रबंधन के खिलाफ की जमकर नारेबाज़ी
मैनपुरी-दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत,जेवर के जीटी रोड का मामला
सीतापुर-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,घर के कमरे में लटकता मिला महिला का शव,मछरेहटा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की घटना
फैज़ाबाद-थ्रेशर में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत,गेहूं की मड़ाई के दौरान महिला आई चपेट में,रुदौली थाना क्षेत्र के फिरोजपुर की घटना
गोंडा-जंगली जानवर के हमले में 5 लोग गंभीर घायल,घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची वन विभाग टीम,परसपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की घटना
हापुड़-कार निर्माणाधीन हाईवे पर बेरिकेडिंग से टकराई,3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,पिलखुवा कोतवाली के हाईवे का मामला
जौनपुर-सरोवर में कूदकर मानसिक विक्षिप्त ने दी जान,त्रिलोचन महादेव शिव मंदिर के सामने की घटना
शाहजहांपुर-गेहूं काटने के विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी,चाकूबाजी में किसान की मौत,एक गंभीर घायल,रोजा थाना क्षेत्र के गुर्री गाँव की घटना
बदायूं-मायके में विवाहिता की गला दबाकर हत्या,वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार,दातागंज क्षेत्र के नेता झुकसा गाँव की घटना
बांदा-खेल-खेल में बच्चे ने पी कीट नाशक दवा,हालत बिगड़ने पर बच्चा अस्पताल में भर्ती,बिसंडा थाने के बल्लान गांव का मामला
कानपुर-चकेरी पुलिस ने पकड़ी भैंसों से लदी डीसीएम,उन्नाव स्लाटर हाउस जा रही थी डीसीएम,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
इलाहाबाद-कुएं में युवक का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई हत्याकर शव फेंकने की आशंका,घुरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज गांव की घटना
वाराणसी-कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत,प्लेटफार्म नंबर 6 पर युवक की कटकर हुई मौत,जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया,शव की शिनाख्त नहीं
आगरा-महाविद्यालयों में गुरुजी के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक,शालीन वेशभूषा में महाविद्यालय आने का आदेश जारी,शिक्षा निदेशक के पत्र से महाविद्यालयों में हड़कम्प,नयी सरकार में अब बदले नज़र आएंगे गुरुजी
कानपुर-निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान अभिभावकों का प्रदर्शन,मंदिर के बाहर भीख मांग कर जताया बढ़ी हुई फीस का विरोध,घंटाघर के सिद्धि विनायक मंदिर के बाहर हाथ में लिया कटोरा
आगरा में सपा को लगा झटका,ज़िला मीडिया प्रभारी मदन ने दिया सपा से इस्तीफ़ा,लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव भी थे मीडिया प्रभारी
बागपत-कार की टक्कर से बच्ची की मौके पर मौत,आरोपी कार चालक को पुलिस ने पकड़ा,शहर कोतवाली के अहेड़ा इलाके की घटना
बुलंदशहर-प्रशासन ने निजी स्कूलों पर कसा शिकंजा,स्कूलों की मनमानी पर डीएम ने छापेमारी के दिए आदेश,'सभी एसडीएम आरोपी स्कूल संचालकों पर कराएं FIR'
औरैया-आग लगने से दो बीघा फसल जलकर राख,दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की घटना
प्रतापगढ़-शार्ट सर्किट से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख,फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू ,सांगीपुर और आसपुर के कासमपुर गांव की घटना
प्रतापगढ़-खाना बनाते वक्त 3 घरों में लगी आग,आग से लाखों का सामान जलकर राख,महेशगंज थाना के बख्शा का पुरवा की घटना
आजमगढ़-गृह कलह में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान,कोतवाली जीयनपुर के बाजार खास की घटना
आजमगढ़-हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में उमड़ी भीड़,नगर के हनुमानगढ़ी में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हापुड़-धौलाना में ईंट भट्टे के ईंधन में लगी आग,धौलाना थाना क्षेत्र सुखदेवपुर का मामला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me