Blog

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

सिंगरामऊ जौनपुर विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहां आयोजित गोष्ठी का थीम डिप्रेशन रखा गया।  उसके बारे में बताते हुए मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉक्टर भारत सिंह ने कहा डिप्रेशन यानी अवसाद पूरे देश में गंभीर रूप धारण कर चुका है। और पांच करोड़ लोग इसकी चपेट में हैं। इससे हर उम्र हर वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं, बच्चे भी स्कूल के बोझ से और पेरेंट्स अपेक्षाओं के चलते डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। देश में हर चौथा किशोर और युवा वर्ग पचीस प्रतिशत डिप्रेशन से पीड़ित हैं। यही वजह है किप्रतिदिन चालीस युवा आत्महत्या कर रहे हैं। आयुर्वेद एवं योग विशेषज्ञ जगदीश शर्मा डिप्रेशन में ध्यान और योग के महत्व को बताया। तनाव दूर करने के लिए मुद्रा ज्ञान, मुद्रा ध्यान, तथा सूक्ष्म व्यायाम भुजंगासन,मकरासन, के बारे में बताया। उन्होंने कहाकि अश्वगंधा के प्रयोग से अवसाद दूर होता है। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. कुंवरानी अन्जू सिंह ने डिप्रेशन से छुटकारा के लिए एक्यूप्रेशर के महत्व को बताते हुए उसके विविध बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शरीर में हर बैलेंस सही रखने के लिए लोगो को जानकारी दी। अध्यक्षता भारत सिंह, संचालन नेहा सिंह ने किया। वहां रमेश मिश्रा मुन्ना पांडे मनोज त्रिगुणायत नरसिंह तिवारी गौरीशंकर दुबे मुन्ना मिश्रा अर्चना त्रिपाठी नगीना देवी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me