जौनपुर बरईपार सिकरारा थाना क्षेत्र के गोनापार गाँव के गुप्ता बस्ती में रविवार की रात लगभग 10 बजे सास की डाट से क्षुब्ध तीन बच्चो की माँ माया (29) पत्नी संजय गुप्ता ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। जिससे वह लगभग अस्सी प्रतिशत जल गयी। उसकी सास चंद्रावती ने 108 बुलाकर अस्पताल लेकर गयी। जहा उसका जिला महिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उसका पति संजय रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश रहता है।
चर्चा है कि रविवार की शाम उसकी सास चंद्रावती से उसकी अनबन हुआ था। जिससे वह पुलिस चौकी पर गयी थी। जहा पहुँच उसकी सास चंद्रावती समझा कर घर लेकर आयी। वही रात लगभग 10 बजे वह घर में ही खुद को आग के हवाले कर लिया। हलाकि लोगो के प्रयास से वह बच गयी लेकिन काफी जल जाने से हालत गंभीर है। माया के पास एक पुत्र और दो पुत्री है। उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व हुयी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me