Blog

बुधवार, 5 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र रावत का बयान- चार धाम यात्रा को लेकर 3 हजार करोड़ की किस्त जारी, एनएचआर ने ऑल weather रोड के लिए जारी की राशि।

दिल्ली: BJP ने राज्य सभा सांसदों को व्हिप जारी किया, 2 दिनों तक सदन में उपस्थित होने का व्हिप  जारी।

दिल्ली: सीबीआई ने घूस लेते BSNL माइक्रोवेव प्रोजेक्ट के  AGM  को किया गिरफ्तार,एक लाख रुपये घूस लेने का आरोप।

लखनऊ: सीएम योगी वाराणसी की योजनाओं पर गंभीर, वाराणसी की परियोजनाओं को जल्दी पूरा करें, नगर विकास मंत्री परियोजनाओं का निरीक्षण करें, 15 मार्च को निरीक्षण करें योजनाओं का, 3 माह विकास परियोजनाओँ काम काम दिखे, शिवपुर-लहरतारा फोर लेन मंजूर, कुनिया घाट पर पुल बनना भी मंजूर, वाराणसी में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के निर्देश, वाराणसी में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास अच्छा वातावरण हो, सीएम ने वाराणसी से संचालित योजनाओं की समीक्षा की, वाराणसी में भी गौशाला की स्थापना की जाए-सीएम।

लखनऊ: लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ का बयान- नवमी पर सरकार ने नौ निर्णय लिए, किसान बॉन्ड का भी एलान, 5630 करोड़ का कर्ज पूरी तरह माफ, 30729 करोड़ किसान का कर्ज माफ, किसानों को मुख्यधारा में लाने पर जोर,  राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा।

लखनऊ: नवमी के दिन सीएम योगी के 9 बड़े फैसले, 1- किसानों को मिलेगी बिचौलियों से मुक्ति, 2- 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होगी, 3- फसल के समर्थन मूल्य का पैसा किसानों के खाते में दिया जाएगा, 4- आलू की खरीद के लिए तीन लोगों की कमेटी का गठन किया जाएगा, 5-  गाजीपुर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने का ऐलान, 6-  किसानों कर्ज 30729 करोड़ रुपए माफ किए गए, 7-  5630 करोड़ रुपए का कर्ज पूरी तरह माफ, 8- किसान राहत बॉन्ड का भी ऐलान, 9- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा।

लखनऊ: यूपी पंजीरी माफिया पर अबतक एक्शन नहीं, पंजीरी माफिया ने लखनऊ में डेरा डाला, मंत्री और अफसरों से मिल रहे पंजीरी माफिया, बाल विकास, पुष्टाहार में अरबों का घोटाला, नेशनल वॉयस पर पंजीरी घोटाले का खुलासा हुआ था, गैरकानूनी तरीके से 800 करोड़ का भुगतान हुआ, विभाग के निदेशक और पंजीरी माफिया का सिंडिकेट, अवैध ठेका घटिया पंजीरी,अरबों का गोलमाल।

  लखनऊ: सीएम योगी कल शाम 4 बजे जाएंगे केजीएमयू, नव स्थापित 56 वेंटीलेटरों का करेंगे लोकार्पण।

  लखनऊ: कैबिनेट के फैसले पर सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव का ट्वीट कर कहा- वादा कर्ज माफी का था,किसी सीमा का नहीं, कर्जमाफी की सीमा किसानों के साथ धोखा, 1 लाख की कर्जमाफी से किसान ठगा महसूस कर रहा।

लखनऊ: बीजेपी प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का बयान- कर्जमाफी से आर्थिक मजबूत होगा किसान, बीजेपी ने चुनावी वादा पूरा किया, बीजेपी अपने सारे वादे पूरे करेगी, योगी ने पहली कैबिनेट में ऋण माफ किया-पाठक

लखीमपुर खीरी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने एसडीओ को पीटा, बिजली कैंप में समर्थकों ने भी की मारपीट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 5 लोगों पर केस, नीमगांव पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, सिकन्दराबाद में लगा था बिजली कैम्प।

मथुरा: सरकारी अस्पतालों में सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ी, प्रसव पीड़िता चीखती रही, डॉ. पैसे मांगती रही, पैसे के आभाव में पीड़ित की नही की डिलीवरी, वृन्दावन के सौ सैया अस्पताल की घटना।

हापुड़: एक चैनल के गौ हत्या पर स्टिंग का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी वकील को किया अरेस्ट, मेरठ पुलिस ने 3 लोगों पर किया था केस दर्ज, सिटी कोतवाली के रामपुर रोड पर हुआ था स्टिंग।                         

मुज़फ्फरनगर: बच्ची को उठाकर ले जा रहा था युवक, युवक को क्षेत्रवासियों ने रंगे हाथ पकड़ा, स्थानीय लोगों ने जमकर की धुनाई, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला।

मिर्जापुर: चुनार के नुनौटी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत,एक दर्जन घायल, घायलों को C.H.C चुनार में भर्ती कराया गया।
                 
  बागपत: पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला, पुलिस ने 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, खेकड़ा के घिटोरा गांव के जंगल में हुई मुठभेड़।

वाराणसी: बाबतपुर के होटल के पास से अपराधी वीर कुंवर सिंह को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 13 वर्षो से सुनील सिंह की हत्या में फरार चल रहा था अपराधी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me