यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिन के दौरे पर गोरखपुर में आज सुबह सुबह गोरक्षनाथ मंदिर पहुंच गए। वहां उन्होंने पहले पूजापाठ की और फिर गौशाला में गायों से मुलाकात की। हमेशा की तरह उन्हें बिस्किट खिलाया। अपने पालतू कुत्ते को भी खूब प्यार किया। पिछली बार की तरह इस बार भी मंदिर के बाहर फरियादियों की भीड़ जुटी थी। इसके बाद सुबह का नाश्ता करके वे 10 बजे गोरखपुर से देवरिया जाएंगे और दिव्यांगों को उपकरण जैसे साइकिल वितरण करेंगे। इसके बाद सलेमपुर में उपकरण कैंप का उदघाटन करेंगे। दोपहर 12.35 बजे गोरखपुर लौट आएंगे। दोपहर तीन बजे आरएसएस की बैठक में शामिल होंगे। 4.30 बजेg जीडीए में विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 6 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me