दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 'भारत के वीर' मोबाइल एप और पोर्टल किया लॉन्च, शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद के लिए एप, अभिनेता अक्षय कुमार भी कार्यक्रम में रहे मौजूद। गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान- हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं, इस उम्र में भी बीएस त्यागी का वही तेवर दिखा, ऐसे बहुदारों को देखकर मुर्दा भी जिंदा हो जाए।
दिल्ली: इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक में चर्चा, राज्यपाल के रोल की भी हुई चर्चा, राज्यपाल से चांसलर का पद छोड़ने की बात कही, पद छोड़ने की बाद केंद्र की तरफ से कही गई, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा - राज्यपाल के पास रहने दे चांसलर का पद, नहीं तो उनके पास कोई काम नहीं बचेगा।
दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का बयान- 10 रूपए के सभी सिक्के वैद्य, नहीं लेने पर राजद्रोह का मामला होगा दर्ज।
दिल्ली: गोरखपुर के पूर्व कमिश्नर राजीव गुप्ता सीएम योगी से मिलने UP सदन पहुंचे, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से सीएम योगी की हुई मुलाकात, उनके आवास पर मिले सीएम।
देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद की बैठक 11-12 अप्रैल को, भारत-नेपाल संबंधों, रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर बैठक, परिषद में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
लखनऊ: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान- पूर्व की सरकार ने काम नहीं किया, अब हम एक है,स्लॉटर हाउस पर करवाई कर रहे, हम भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, हमने 6 पीसीएस अफसरों को निलम्बित किया, डीएफओ पर भी हमने कार्रवाई की, अवैध खनन,शराब और स्लॉटर हाउस बंद होंगे, दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड में हमारी सरकार है, हम मिलकर विकास के मार्ग को प्रशस्त्र करेंगे, यूपी से 17 सालों से चले आ रहे विवाद खत्म होंगे, यूपी और उत्तराखंड में सामन्जस्य बनाएंगे, पुराने मामलों को जल्द से जल्द सुलझाएंगे।
लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान- 2017 बीजेपी के लिये बहुत निर्णायक, सफल रहा योगीजी के नेतृत्व में, गीता की तरह बीजेपी का लोक कल्याण संकल्प पत्र, किसानों के लिय बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला, आलू किसानों को राहत देने के लिय योजना, 487 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू खरीदा, आलू किसानों के लिए सरकार काम करेगी, ठेकेदारी में अपराधियों को खत्म किया जाएगा, सरकार ठेकेदारों के लिए उपाय कर रही, ई-टेंडरिंग की व्यवस्था की जायेगी, भृष्ट अधिकारियों के कारनामों की जांच होगी, 28 सड़कों को एनओसी दी गई है, 15 जून तक गढ़ा मुक्त हो जाएंगी सड़कें, सड़कों के निर्माण में उच्चगुणवत्ता होनी चाहिए, पीडब्लूडी विभाग को अपराधियों,गुंडे से मुक्त करेंगे, पीडब्ल्यूडी में सिर्फ काम होगा, वन्देमातरम को लेकर विवाद न करें।
लखनऊ: कानून व्यवस्था को लेकर डीएम की बैठक, डीएम ने अफसरों की लगाई क्लास, अवैध कब्जों को लेकर डीएम ने गठित की टीमें, कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट-पुलिस अफसरों को फटकारा, डीएम ने एंटी रोमियो पर रिपोर्ट तलब की।
लखनऊ: प्रतापगढ़ में सिपाही की हत्या का मामला, मुख्यमंत्री योगी ने सिपाही के माता-पिता को 5 लाख रूपए के साथ नौकरी और असाधारण पेंशन की मदद की, राज्यपाल के कोष से परिवार को 6 लाख की मदद, 2 लाख पत्नी को, 2 लाख माता-पिता को मिलेगा, 2 लाख का परिजनों का कराया जाएगा बीमा, कल सिपाही की गोली मारकर बदमाशों ने की थी हत्या, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने परिजनों को सौंपा चेक।
बागपत: सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने की प्रेस वार्ता, बिना किसी भेदभाव के सभी का होगा विकास, जीत का बदला विकास से चुकाएंगे, आएगी मेट्रो बनेगा हाईवे, बस स्टेशन से बढ़ेगी रफ्तार, बागपत में आएगी विकास की लहर।
इलाहाबाद: गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गैस प्लांट के सामने है गत्ता फैक्ट्री, आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ी मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी, औद्योगिक थाने के भारत गैस प्लांट के सामने का मामला।
बस्ती: शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 8 घर जलकर हुए राख, 5 मवेशी भी झुलसे, आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख, डीएम, एसडीएम हर्रैया, विधायक मौके पर पहुंचे, डीएम ने सभी पीडितों को मुआवजे की कही बात, गौर थाना क्षेत्र के बढौली पुर गांव का मामला।
कानपुर: एसपी की पत्नी के साथ दरोगा ने की अभद्रता, चोरी की कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंची थी थाने, एसपी की पत्नी नीली बत्ती लगी गाड़ी से पहुंची थी थाने, ड्यूटी में तैनात दरोगा और एसपी की पत्नी में हुई बहस, मुजफ्फरनगर में तैनात है एसपी, कल्याणपुर थाने के दरोगा ने की थी अभद्रता।
एटा: पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक लूट गैंग का किया खुलासा, मुठभेड़ के बाद 5 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, 1 कैन्टर, 3 तमंचे, एक कार्टून मिक्स फ्रूट जैम बरामद, पुलिस और स्वाट टीम ने करतला चौराहे से किया गिरफ्तार।
कानपुर: साध्वी निरंजना ज्योति का बयान- पुलिस अधिकारी अपना रवैया सुधारें, सपा की मानसिकता से ग्रस्त हैं कुछ अधिकारी, हैलट में जल्द नए ट्रामा सेंटर बनाने का दिया भरोसा, सीएमओ कानपुर नगर को लगाई फटकार।
उन्नाव: सिंडिकेट बैंक के सहायक बैंक मैनेजर के अपहरण का मामला, दोनों युवकों ने पूछताछ में किया खुलासा, सवारियों को लिफ्ट देकर लुटने के बाद फेंक देते थे, आसपास के जिलों में कई वारदातें दे चुके थे अंजाम, गैंग के चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सहायक बैंक मैनेजर को अपहरण कर ले जाते पकड़ा, नवाबगंज टोल प्लाजा के कर्मियों ने पकड़ा, टोला प्लाजा कर्मियों ने पुलिस को सौंपा।
झांसी: परसर बावल गांव में खेतों में लगी आग, 2000 हजार बीघा से अधिक खड़ी फसल जली, आग बुझाते समय दमकल की गाडी भी जली, प्रशासन मौके पर समय से नहीं पहुंचा, तीन घण्टे बाद पहुंची आग बुझाने दमकल।
ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ निवेशकों का हंगामा, बिल्डर पर मूलभूत सुविधा नहीं देने का आरोप, पानी, बिजली, सुरक्षा को लेकर किया प्रदर्शन, एको विलेज में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, नोएडा एक्सटेंशन में है सुपरटेक का एको विलेज।
मुज़फ्फरनगर: तीन तलाक पर शंकराचार्य का बयान- हलाला को बताया मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार, अयोध्या के पीठाधीश्वर मठ के महंत भी हैं शंकराचार्य, आज सत्संग भवन के लोकापर्ण में दिया था बयान।
लखीमपुर खीरी: जिले की पांच तहसीलों में आग का तांडव, आधा दर्जन गांव आग की चपेट में, पलिया के लालपुर ढाका, निघासन के नरेन्द्रनगर बैली, गोला के खमसौल, मितौली के चौगनपुर, धौरहरा के पकरिया, जमुनिया के सहवाज में भी आग ने मचाया तांडव, आग से 250 से ज़्यादा घर जलकर हुए राख, तीन एकड़ गेहू, हजारों की नकदी भी जली, एक दर्जन मवेशी और एक महिला झुलसी।
इलाहाबाद: मंत्री रीता बहुगुणा जोशी कल शहर में, सुबह 10.15 बजे फाफामऊ में उनका स्वागत होगा, तेलियरगंज, युनिवर्सिटी, कचहरी, मनमोहन पार्क से निकलेगा, मिंटो रोड घर तक जाएगा रीता बहुगुणा का काफिला, शाम 4 बजे टूरिस्ट बंगले में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी, 5 बजे झूंसी, 6 बजे अल्लापुर,8 बजे मीरापुर में रहेंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me