Blog

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी कल जाएंगे नागपुर, अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी, अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होना गौरव।

लखनऊ: गवर्नर राम नाईक ने महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह का इस्तीफा किया मंजूर, सीएम ने राघवेंद्र सिंह को यूपी का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया, पूर्व सांसद और हाईकोर्ट के वकील हैं राघवेंद्र सिंह।

लखनऊ: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया टेंडर, बैलट पेपर के कागज खरीदने को टेंडर, विश्वसनीय प्रिंटिंग प्रेस के लिए टेंडर जारी।

लखनऊ: शिया वक्फ बोर्ड की बैठक में फैसला, शिया वक्फ बोर्ड का दफ्तर अब 10 बजे खुलेगा, चेयरमैन,कर्मचारी पंखे-एसी के बिना करेंगे काम, सप्ताह में एक दिन नहीं चलायेंगे एसी-पंखा, मंत्री मोहसिन रजा ने लगायी थी बोर्ड को फटकार, निरीक्षण में बेवजह पंखा-एसी मिला था चलता।

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य तीन दिन के दौरे पर, भुनेश्वर, उडीसा एवं गुवाहाटी,असम का प्रवास, 14 अप्रैल को सायं 4 बजे अमौसी से होंगे रवाना, 15,16 अप्रैल लोक निर्माण मंत्री, उड़ीसा के साथ बैठक, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे केशव, राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे। 

लखनऊ: अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए स्पीकर, सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति का मूल तत्व, हृदयनारायण दीक्षित ने कहा अम्बेडकर पर गर्व है,  विधानसभा अध्यक्ष हैं हृदयनारायण दीक्षित।

लखनऊ: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की अध्यक्षता मेंऔद्योगिक निवेश मंत्री समूह की बैठक, नई औद्योगिक नीति लाएगी योगी सरकार, वित्त,उद्योग और ऊर्जा मंत्री हुए शामिल।

लखनऊ: डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती कल, बीजेपी प्रदेश के सभी मंडलों पर मनाएगी कार्यक्रम, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओँ के बारे में बताएंगे।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के कल के कार्यक्रम, सुबह 9.30 बजे एडीजी फायर प्रवीण के लगाएंगे फ्लैग, सुबह 10.30 बजे अम्बेडकर प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण, हजरतगंज स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण, 11 बजे अम्बेडकर महासभा के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, 12 बजे डिजिटल मेला के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में होगा कार्यक्रम, 5.30 बजे पॉवर फॉर ऑल के लिए एमओयू होगा, एमओयू के दौरान सीएम योगी रहेंगे मौजूद, शाम 6.30 बजे माधव सभागार जाएंगे सीएम योगी, अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में सीएम करेंगे शिरकत।

इलाहाबाद: यूपी बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल, निरस्त परीक्षाओं का जारी किया टाईम टेबल, 21 अप्रैल को हाईस्कूल की हिंदी,अंग्रेजी की परीक्षा, 21 अप्रैल को गणित,गृह विज्ञान,विज्ञान की परीक्षा, 21 अप्रैल को प्रा. गणित की परीक्षा प्रथम पाली में, 12 वीं की निरस्त परीक्षा 22 अप्रैल को, हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र,सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र, इतिहास,गृह विज्ञान ,चित्रकला प्रथम प्रश्न पत्र, समाजशास्त्र ,भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र, रसायन विज्ञान,गणित प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा, प्रथम पाली में संपन्न होगी परीक्षा दूसरी पाली में, 22 अप्रैल को ही इंटरमीडिएट की, हिंदी ,भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा, रसायन विज्ञान ,बहीखाता,लेखाशास्त्र द्वितीय की परीक्षा।

बदायूं: ब्लाक प्रमुख का हत्यारोपी पूर्व सपा नेता सर्वेश यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, 8 फरवरी की रात अंकुर की हुई थी हत्या, सपा के जिला महासचिव के भतीजे की हत्या, हत्या के मामले नामजद था सर्वेश यादव।     

  मेरठ: लव-जेहाद में मां-बेटी की हत्या का मामला, मुख्य आरोपी शुऐब चकमा देकर गया जेल, पुराने केस में जमानत तुड़वाकर शुऐब की जेल एंट्री, शुऐब की गिरफ्तारी में फेल हुए पुलिस के सुपरकॉप्स, पुलिस के मुखबिर तंत्र को ठेंगा दिखा गया शुऐब, शुऐब की जेल एंट्री में पुलिस के अफसर का गठजोड़, लव-जेहाद में मां-बेटी के सनसनीखेज हत्या का केस, बेटी का शव मिला,मां के शव की तलाश जारी, अनुशिखा,सुमन तला की हो चुकी है हत्या।

अम्बेडकरनगर: नेशनल वॉयस की खबर का असर, सर्व शिक्षा अभियान की पुस्तक धांधली मामला, बीएसए ने तीन ABRC ,एक NPRC को किया निलंबित, लाखों की किताबें BRC के स्टोर रूम में थी डम्प।            

सहारनपुर: 17 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर, एसएसपी लव कुमार ने किया लाइन हाजिर, सरसावा क्षेत्र की चौकी पर तैनात थे सभी, सहारनपुर में पुलिस महकमें मचा हड़कंप, इस चौकी पर वसूली की शिकायत थी।

हापुड़: बीजेपी विधायक समेत कार्यकर्ताओं की दबंगई, चेकिंग कर रहे दारोगा को हटाने की मांग, दारोगा ने कार्यकर्ता के बेटे की रोकी थी बाईक, बाईक रोकने पर बेलगाम हुए कार्यकर्ता, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का मामला।

नोएडा:  केंद्रीय बिहार का मामला, 95 साल के बुजुर्ग की गिरकर मौत, चौथी मंज़िल से संदिग्ध परिस्थियों में गिरकर मौत, मृतक बुजुर्ग का नाम पुरषोत्तम राय, थाना फेस 2 पुलिस मौके पर पहुंची, सेक्टर 82 में है केंद्रीय बिहार कॉलोनी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me