Blog

मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: कैबिनेट सेक्रेटरी को मिला एक साल का सेवा विस्तार, पीके सिन्हा को मिला एक साल का सेवा विस्तार, कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने लिया फैसला।

देहरादून: कमेटी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अरेस्ट, ठगी के आरोप में पुलिस ने जीजा साले को किया अरेस्ट, करीब 40 लोगों को ठगी का बना चुके थे शिकार, नगर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई,  पूछताछ जारी।        

देहरादून: वन मंत्री हरक सिंह रावत का बयान- मुआवजा को लेकर की जाएगी घोषणा, जंगली जानवरों द्वारा किसी व्यक्ति को मारने पर, परिजनों को मिलेंगी 5 लाख आर्थिक सहायता, अभी तक 3 लाख की आर्थिक सहायता मिलती थी।            

श्रीनगर: सीएम त्रिवेंद्र रावत 25 अप्रैल को पहुंचेंगे बुघाणी, एचएन बहुगुणा की जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिकरत, सीएम त्रिवेंद्र हेलीकॉप्टर द्वारा 11.40 बजे पहुंचेंगे सुमाड़ी, सीएम सुमाड़ी से कार से 12.00 बजे पहुंचेंगे बुघाणी, 1.20 बजे बुघाणी से दून के लिए सीएम करेंगे प्रस्थान।                      

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सली हमले में 26 जवान शहीद, नक्सली हमले में दर्जनों घायल, जवानों पर करीब 350 नक्सलियों ने किया हमला, हमला करने वालो में अधिकतर महिला नक्सली, जवाबी हमले में 12 नक्सली भी ढेर, 2 अलग-अलग जगह हुआ नक्सली हमला।

लखनऊ: यूपी की आज की बहुत बड़ी खबर, यूपी सरकार ने खनन को मंजूरी दी, ई-टेंडरिंग के माध्यम से खनन के ठेके देंगे, अल्प अवधि के लिए खनन पट्टा जारी होगा, बालू, मौरंग की कमी के चलते सरकार का फैसला, यूपी इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ई-टेंडरिंग करेगा, ई-टेंडरिंग पर संबंधित डीएम पट्टा जारी करेंगे, अधिकतम 6 महीने के लिए ई-टेंडरिंग से पट्टा।

लखनऊ: एशियन डवलपमेंट बैंक,पीडब्लूडी की बैठक कल, पीडब्लूडी मुख्यालय में कल 12 बजे बैठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या रहेंगे मौजूद, राज्य में सड़कों के विकास योजनाओं पर होगी चर्चा, वित्त पोषण को लेकर होगी बैठक में चर्चा।

लखनऊ: नेशनल वॉयस की खबर का असर, CHC की दोषी डॉक्टर एवं स्टॉफ नर्स निलंबित, जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई, उन्नाव के सफीपुर सीएचसी का मामला, स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया निलम्बित।

लखनऊ: 26 अप्रैल को राज्य भण्डारागार निगम की बैठक, निदेशक मण्डल की होगी बैठक, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा लेंगे बैठक, प्रमुख सचिव, सहकारिता, प्रबंध निदेशक भण्डारागार निगम, निदेशक मण्डल के सभी सदस्य बैठक में लेंगे हिस्सा, न्यू हैदराबाद कार्यालय के सभाकक्ष में होगी बैठक।

लखनऊ: सपा महिला सभा की बैठक कल, प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में बैठक, सपा कार्यालय में 10 बजे होगी बैठक, डिंपल यादव,जया बच्चन बैठक को करेंगी संबोधित, महिला सभा की प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष रहेंगी मौजूद।

लखनऊ: एटीएस ने दो आरोपियों को किया पेश, मुजम्मिल और मो. नाजिम को किया पेश, एटीएस ने दोनों संदिग्धों को उठाया था, कोर्ट ने 4 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, मुजम्मिल उर्फ गाजी बाबा को जालंधर से पकड़ा था, मो. नाजिम को मुंबई से किया था गिरफ्तार।                   

लखनऊ: लैंड यूज परिवर्तन के 58 आवेदन निरस्त, तय समय में राशि न जमा करने पर प्रतीक यादव,साधना गुप्ता,अम्बी विष्ट के आवेदन निरस्त, शिवपाल यादव के आवेदन भी निरस्त, कमिश्नर अनिल गर्ग ने किया निरस्त।

लखनऊ: आरएसएस और बीजेपी के बीच बैठक, बैठक में रखा गया प्रस्ताव समन्वय कमेटी बनेगी, मंत्रियों-विधायकों में तालमेल को लेकर कमेटी बनेगी, कार्यकर्ताओं की बात को प्राथमिकता पर रखा जाए, विकास के कार्य हर व्यक्ति तक पहुंचे बैठक में हुई चर्चा, मंडल से लेकर ब्लाक स्तर तक समन्वय होगा, नेशनल वॉयस के पास अहम जानकारी।

लखनऊ: सूचना विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 7 उप निदेशकों को इधर से उधर किया गया, टीएस राणा अब दिल्ली में काम संभालेंगे, संजय राय इलाहाबाद, राजेंद्र यादव आगरा, भूपेंद्र यादव चित्रकूट, दीवान सिंह लखनऊ, वजाहत हुसैन रिज़वी का मेरठ तबादला, नवलकांत तिवारी का गोरखपुर से मुख्यालय तबादला।

लखनऊ: सूचना विभाग में बड़े फेरबदल, वजाहत हुसैन रिजवी का मेरठ तबादला, टीएस राणा का दिल्ली तबादला, रिजवी कुछ दिन पहले मीडिया सेंटर प्रभारी से हटे थे।

आगरा: तीन तलाक ने एक और जिंदगी बर्बाद की, बाह के सुनरक्ती मोहल्ले का मामला, पीड़िता को बच्चे से नहीं मिलने दे रहे ससुरालीजन, ससुरालीजन पीड़ित महिला को कर रहे परेशान, तीन तलाक पीड़िता पहुंची थाने, मैनपुरी के बरनाहल थाने में तैनात है पति।

प्रतापगढ़: वकील धनंजय मिश्रा की गोली मारकर हत्या, वकील की हत्या करके बदमाश फरार, प्रतापगढ़ पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती, लालगंज के धारुपुर के पास की घटना।

प्रतापगढ़: मान्धाता के हरखपुर ग्राम सभा का मामला, कार्यो की जांच करने 3 सदस्यीय टीम पहुंची, डीएम के निर्देश पर 3 सदस्यीय एडीओ की पहुंची, जांच टीम कार्यो के सत्यापन में जुटी, 50 शौचालयों को बनवाने के लिए जारी हुआ धन, इसके बाद अन्य गांवों की होगी जांच।                      

वाराणसी: सुकमा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, राजेन्द्र प्रसाद घाट पर दी गई श्रद्धांजलि, विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के में दी गई श्रद्धांजलि, जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन।                       

बांदा: धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, कवरेज के दौरान पत्रकार को दबंगों ने पीटा, गंभीर हालत में पत्रकार जिला अस्पताल में भर्ती, शहर कोतवाली के केन नदी रोड की घटना।

हमीरपुर: अवैध खनन के मामले में पूछताछ, सीबीआई की टीम ने पांचवें दिन की पूछताछ, पूर्व सपा संसद जालौन को किया तलब, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर तलब, मौदाहा बांध के गेस्ट हाउस में पूछताछ जारी। 

शाहजहांपुर: नेशनल वॉयस की खबर का असर, कोतवाल को चूड़ी पहनाने की कोशिश का मामला, बीजेपी नेता मनोज कश्यप पर मुकदमा दर्ज, 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज, सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने पर केस, रोड जाम करना और बलवे की धाराओं में मुकदमा, केके चैधरी को थाने में चूड़िया पहनाने की कोशिश की थी, थाना जलालाबाद का मामला।                      

इटावा: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, 3 बाइक सवार रोमियो ने की छात्रा से छेड़खानी, कोतवाली के पक्का तालाब स्थित कोचिंग का मामला, छात्रा से 3 बाइक सवार रोमियो ने की छेड़खानी, छात्रा के चिल्लाने पर पीछे से आ रही पुलिस ने पकड़ा, पुलिस की गाड़ी ने तीनों रोमियो को पकड़ा, कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर जेल भेजा।        

इटावा: भर्थना रेलवे स्टेशन का मामला, मालगाड़ी में सीमेंट से भरी वैगन का टूटा डाला, मालगाड़ी के ड्राइवर ने आगे ले जाने को किया मना, भर्थना रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी, वैगन का डाला ठीक करने के लिए पहुंचे कर्मचारी।                      

इलाहाबाद: हाईकोर्ट ने जमीन का अधिग्रहण रद्द किया, 97,3747 हेक्टेयर यमुना एक्सप्रेस-वे का अधिग्रहण रद्द, अथॉरिटी के लिए हुआ अधिग्रहण रद्द किया, गौतमबुद्धनगर के चांदपुर गांव का मामला, 2013 के कानून के तहत मुआवजे का भुगतान हो, मुआवजे का भुगतान न होने पर जमीन वापस हो, दो महीने में जमीन और निर्माण का मूल्यांकन हो।

गाजियाबाद: नगर निगम के कर्मचारी कल रहेंगे हड़ताल पर, निगम कर्मचारी करेंगे अनिश्चतकालीन हड़ताल, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me