Blog

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

योगी सरकार ने दिया किसानों को खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आज पहली कैबिनेट की बैठक हो रही है। कैबिनेट बैठक में किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश के किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इसमें भी सिर्फ फसली ऋण को ही माफ किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से 2.15 करोड़ किसानों को फायदा होगा।
यूपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी बैठक में शामिल हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में उन्हीं किसानों को फायदा होगा जिन्होंने राष्ट्रीय और सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज माफ किए होंगे।
एक लाख तक के कर्जमाफी का सीधा फायदा छोटे किसानों को होगा।
यूपी कैबिनेट के इस फैसले तकरीबन 2.15 करोड़ किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी के फैसले से कुल 36 हजार करोड़ का भार सरकार पर आएगा। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा है कि लखनऊ में कोचिंग पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me