Blog

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

जवाहर भवन के छठे तल पर शुक्रवार दोपहर आग लगने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश राजधानी में जवाहर भवन के छठे तल पर शुक्रवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पाकर कर्मचारी कार्यालय से निकलकर बिल्डिंग के बाहर आ गये। आग एसी के कंट्रोल रूम में लगी थी। कर्मचारियों के सूचना देने पर सुरक्षा में लगे स्टाफ ने आग पर नियंत्रण पाया। पूरे भवन की बिजली काटनी पड़ीफायर ब्रिगेड को सूचना देने पर दमकल वाहन पहुंचा लेकिन भवन के बाहर खड़े वाहनों और अतिक्रमण की वजह से वह अंदर नहीं आ पाया। हजरतगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने पर पूरे भवन की लाइट काट दी गई। काफी देर तक बिजली नहीं रहने से कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारी नेता सुशील कुमार बच्चा और रामकुमार धानुक ने बताया कि जवाहर भवन में सेंट्रल एसी लगा होने के बाद भी अधिकारियों ने प्राइवेट एसी लगवा रखा है, जिसके कारण बिजली का दबाव बहुत बढ़ जाता है। इसी कारण से आग लगी है। आग लगने पर अलार्म भी नहीं बजा, जिसको देख कर लगता है कि वो भी खराब पड़ा है। उन्होंने कहा कि कई बार अग्निशमन व्यवस्था ठीक करवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।नहीं टला है जवाहर व इंदिराभवन से आग का खतरालखनऊ। यहां 10 केवी की वाइरिंग पर पचास केवी बिजली का भार है। व्यवस्थित वायरिंग का अभाव है। सेंट्रल एसी होने के बावजूद पूरे भवन के विभिन्न तलों पर 10-10 एसी चल रहे हैं। बिजली खींचने वाले कम्प्यूटरों की संख्या भी कम नहीं है। एक बार नहीं कभी-कभी तो दिन में कई बार विभिन्न तलों से शार्ट-सर्किट की सूचना लोक निर्माण विभाग के मेंटेनेंस अधिकारियों के लिए आफत बन जाती है। मिनी सचिवालय कहे जाने वाले जवाहर भवन में शुक्रवार को लगी आग का भी यही कारण था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me