Blog

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

गोरखपुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर्व पर बधाई दी,सीएम ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई,शुभकामनाएं दी 

लखनऊ-यूपी कैबिनेट की अहम बैठक आज,किसानों की ऋण माफी के कई प्रस्ताव कैबिनेट में रखे जाएंगे,25 हज़ार करोड़ का प्रतिवर्ष अतिरिक्त व्यय भार आएगा,माफ की गई राशि का भुगतान बैकों को राज्य सरकार करेगी,राज्य सरकार के ऋण लेने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश होगा,F.R.B.F. एक्ट के तहत राज्य सरकार के ऋण लेने की सीमा,किसान ऋण माफ करने के लिए अतिरिक्त ऋण की जरुरत,राज्य सरकार ऋण के लिए केंद्र सरकार से करेगी अनुरोध,2010-11 के अनुसार करीब 2.30 करोड़ किसानों पर कर्ज,कर्ज का आंकड़ा यूपी के मौजूदा बजट का एक चौथाई,कर्ज का आंकड़ा बजट का एक चौधाई 65000 करोड़ रुपये,2013-14-15-16 में भयंकर सूखा अकाल की स्थिति रही,सूखा से लघु एवं सीमांत किसानों की दशा अत्यन्त गंभीर है,बुलंदेलखंड के 14.86 लाख किसानों का हो सकता है कर्ज माफ,लघु एवं सीमांत किसानों की कुल संख्या 2.15 करोड़ है,सीमांत किसान 2.5 एकड़ भूमि या 1 हेक्टेयर से कम है,लघु किसान 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ से कम भूमि वाले 

लखनऊ-केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा CM आदित्यनाथ करेंगे मुलाकात,सुबह 9 बजे 5 कालिदास आवास पर सीएम से करेंगे मुलाकात 

लखनऊ-वाराणसी के रोडमैप पर चर्चा के लिए सीएम ने बुलाई बैठक,कल 12 बजे सीएम कार्यालय में बुलाई बड़ी बैठक,कई विभागों के प्रमुख सचिव,अफसर बैठक में रहेगें मौजूद

लखनऊ-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के विकास योजनाओं की समीक्षा,सीएम आदित्यनाथ योगी ने अफसरों को किया तलब

लखनऊ-सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सीएम से करेगें मुलाक़ात,सीएम कार्यालय में शाम 4 बजे होगी मुलाक़ात,अयोध्या मामले को लेकर सक्रिय रहे है सुब्रमण्यम स्वामी

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश,राज्य की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार की आवश्यकता-सीएम,शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी','राज्य सरकार नकल करवाने वालों केन्द्रों पर सख्त कार्रवाई करेगी',दागी केन्द्रों को चिन्ह्ति कर ब्लैक लिस्ट के साथ FIR दर्ज कराई जाए',शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए नकल मॉफियाओं से निपटना जरुरी,'सरकारी शिक्षकों के कोचिंग चलाने पर FIR दर्ज करने के निर्देश',विद्यालयों में 200 दिन के अन्दर कोर्स पूरा कराया जाए-सीएम,शिक्षकों,छात्रों की उपस्थिति बायोमीट्रिक्स से मॉनीटर की जाए-सीएम,'पाठ्यक्रम को समय पूरा करने के बाद परीक्षा,परिणाम सुनिश्चित करें',राज्य स्तर पर एक समान पाठ्यक्रम लागू किया जाए-सीएम आदित्यनाथ,सभी विश्वविद्यालयों,महाविद्यालयों के सत्रों को नियमित किया जाए-सीएम,शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए-सीएम योगी,'फीस वसूली की मनमानी रोकने के लिए नियमावली बनाने के निर्देश','ITI संस्थानों में पुराने ट्रेडों को समाप्त कर नए ट्रेड शुरू करने के निर्देश' 

लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ विभागों के प्रजेंटेशन के दौरान सख्त,सुधर जाए शिक्षा विभाग,निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजा-सीएम,5 साल मे बेसिक शिक्षा में 10 लाख रोजगार का हो सृजन-सीएम 

लखनऊ-समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने की समीक्षा बैठक,'विभागीय कार्यों में शिथिलता पाये जाने पर होगी कार्रवाई','सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई' 

लखनऊ-योगी सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई,गन्ना समितियों,संस्थाओं में नामित 355 लोगों का नामांकन रद्द,355 लोगों का नामांकन रद्द कर शासन ने किया कार्य मुक्त,184 गैर सरकारी सदस्यों को शासन ने हटाया,प्रतिनिधि के रूप में नामित 150 सदस्यों की नियुक्त निरस्त,सहकारी गन्ना विकास समितियों में 21 सदस्यों का नामांकन रद्द,कुल 355 लोगों के सेवा समाप्त किया गया,रिक्त हुए पदों पर शासन करेगा जल्द नियुक्ति

लखनऊ-राजधानी के चर्चित श्रवण साहू मर्डर से जुड़ी बड़ी खबर,CBI ने शुरू की श्रवण साहू मर्डर केस की जांच,CBI ने लखनऊ में दर्ज किया श्रवण साहू मर्डर का केस,हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर CBI जांच शुरू,पुलिस की मिलीभगत,अफसरों के भूमिका की भी CBI करेगी जांच 

लखनऊ-1 फरवरी की शाम सआदतगंज में हुआ था श्रवण साहू का मर्डर,लखनऊ जेल में बंद अकील अंसारी ने शूटरों से कराई थी हत्या,4 साल पूर्व मामूली विवाद में अकील ने ही की थी श्रावण के बेटे की हत्या,बेटे की हत्या के केस में पैरवी बंद करने का अकील बना रहा था दबाव,सुपारी किलिंग में फंसाकर श्रवण साहू को जेल भेजने की हुई थी कोशिश,दारोगा समेत 3 पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर रची थी साजिश  

लखनऊ-दाऊद के शूटर सुभाष ठाकुर को महाराष्ट्र भेजने की तैयारी,शासन ने मांगी फतेहगढ़ जेल से सुभाष के सभी मामलों पर प्रत्यावेदन,यूपी के सभी मामलों की सजा काट फतेहगढ़ जेल में बंद है सुभाष ठाकुर,अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का सबसे पहला और करीबी शूटर रहा है सुभाष ठाकुर,दाऊद के बहनोई की हत्या का बदला सुभाष ने 3 लोगों की हत्याकर लिया था,सुभाष ठाकुर के ऊपर अब सभी मामले महाराष्ट में है लंबित

लखनऊ-युवती से छेड़खानी करने वाले शोहदों को भाई ने जमकर धुना,पहले शोहदों की जमकर की पिटाई,फिर पुलिस को सौंपा,विभूतिखंड क्षेत्र के सहारा अस्पताल के पास की घटना 

लखनऊ-सरेराह महिला से चेन लूटकर भाग रहे लुटेरों को दबोचा,महिला ने राहगीरों की मदद से लुटेरों को दबोचा,पुलिस को सौंपा,गोमतीनगर क्षेत्र के विशालखंड की घटना 

गाजियाबाद-बदमाशों ने युवती को दी जान से मारने की धमकी,मई 2013 में युवती के परिवार के 7 लोगों की हो चुकी है हत्या,पैसों के लेन देन के चलते बदमाशों ने दी धमकी,पीड़िता ने घंटाघर कोतवाली में लगाई सुरक्षा की गुहार 

बाराबंकी-जिले में लकड़ी माफियाओं के खिलाफ चला अभियान,98 की हुई जांच,16 आरा मशीन मालिकों पर केस दर्ज,जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया अभियान

लखनऊ-छापे में गायब मिले एलडीए के इंजीनियर,कर्मचारी,सहायक अभियन्ता डीसी त्रिपाठी,अवर अभियन्ता वीके राय कुर्सी से थे गायब,सम्पत्ति अनुभाग में अवर वर्ग सहायक दयानन्द भी थे गायब,पेंशन सेल के गायब कर्मचारियों का 1 दिन का कटा वेतन,बगैर ID के दफ्तर में बैठे लेखाकार पर लगा 500 का जुर्माना 

हापुड़-विरोध पर शराबियों ने युवक को पीटा,पीड़ित युवक ने पुलिस को दी तहरीर 
हापुड़ कोतवाली के दतोई का मामला 

लखनऊ-६ सीओ स्तर के अफसरों के तबादले,अजय कुमार सिंह आगरा तबादला निरस्त,अजय कुमार सिंह सीओ देवरिया बने रहेंगे,मिराज अहमद खान सीओ विजिलेंस लखनऊ बने रहेंगे,तनवीर अहमद खान सीओ बहराइच बनाए गए,श्रीप्रकाश राय सीओ गोरखपुर बनाए गए,विवेक त्रिपाठी सीओ लखनऊ बनाए गए,अभय नारायण राय सीओ कानपुर नगर बने 

लखनऊ-गलत भुगतान पर एलडीए के लेखाकर व लिपिक सस्पेंड,लेखाकार अजयपाल यादव, लिपिक अशोक यादव सस्पेंड,आर्किटेक्ट एरीनम के भुगतान की फाइल में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा 

प्रतापगढ़-पत्नी की आत्महत्या से दुखी पति ने खाया जहर,इलाज के दौरान इलाहाबाद में युवक की मौत,6 माह पहले हुई थी दोनों की लव मैरिज,जेठवारा थाना के रामबक्श का पुरवा गांव की घटना

वाराणसी-मणिकर्णिका महाश्मशान पर सजी है गीतों की महफ़िल,मणिकर्णिका घाट की ये परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है,आज है बाबा महाश्म शान नाथ का वार्षिक श्रृंगार,आज के दिन यहाँ एक तरफ जलती चिताएं,दूसरी तरफ नृत्य संगीत का होता है माहौल

श्रावस्ती-घर में अचानक लगी आग से महिला,बच्ची झुलसी,दोनों बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती,थाना गिलौला के माजरे गांव का मामला

प्रतापगढ़-डीआईओएस ने दो कॉलेजों को किया डिबार,निरीक्षण के दौरान मिली थी सामूहिक नकल,राम निहोर इंटर कॉलेज,जनता इंटर कॉलेज पर कार्रवाई 

बहराइच-जिला अस्पताल में मरीज के बेड के पास गिरा पंखा,सीलिंग फैन गिरने से बाल-बाल बचा मरीज,जिला अस्पताल के हड्डी वॉर्ड नम्बर 4 की घटना

मेरठ-बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग,मौके से भागकर 
युवक ने बचाई जान,लिसाड़ी गेट इलाके के फतेहउल्लापुर की घटना

मेरठ-युवक ने जहरीली पदीर्थ खाकर दी जान देने की कोशिश,युवक की हालत गम्भीर, युवक अस्पताल में भर्ती,परिजनों ने एक युवक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,ब्याज का पैसा न दे पाने से था परेशान था युवक,टीपीनगर थाना इलाके की मोक्षपुरी कॉलोनी का मामला

लखनऊ-विकास प्राधिकरणों को सावधानी बरतने की चेतावनी,ठेके, भुगतान में बरते सावधानी बरतने की चेतावनी,अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश,प्रमुख सचिव आवास सदाकांत का अल्टीमेटम

सहारनपुर-रास्ते की नाप करने लेखपाल को ग्रामीणों ने पीटा,प्रधान की शिकायत पर नाप करने गया था लेखपाल,पीड़ित लेखपाल की शिकायत पर केस दर्ज,नकुड़ थाना के फेरुमाजरा गांव का ममाला

मेरठ-कार्य मे लापरवाही बरतने पर दो दरोगा लाइन हाजिर,सरधना थाने में तैनात थे दोनों दरोगा,शिकायत के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई 

संभल-बदमाशों ने किसान की गोली मारकर की हत्या,लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की हत्या,बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भहापुर पट्टी की घटना 

गोरखपुर-2 राशन माफियाओं,3 कोटेदारों पर मुकदमा दर्ज,सरकारी राशन की कालाबाजारी करने का आरोप,बांसगांव और सहजनवां थाना क्षेत्र का मामला 

लखनऊ-मीट दुकानों को बंद कराने,लाइसेंस रिन्यूअल के लिए प्रशासन करेगा बैठक,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 10 अप्रैल को बैठक बुलाई गई हाई प्रोफाइल बैठक,लालबहादुर शास्त्री भवन में 10 अप्रैल को 12:30 बजे होगी बैठक,नगर विकास विभाग,गृह विभाग,पंचायतीराज,चिकित्सा विभाग होंगे शामिल,स्वास्थ्य विभाग,पर्यावरण,परिवहन,श्रम,पशुधन,खाद्य सुरक्षा होंगे शामिल,औषधि प्रशासन विभाग और न्याय विभाग भी होंगे शामिल,सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव,सचिव,विभागध्यक्ष रहेंगे मौजूद,नगरीय निकाय निदेशक,लखनऊ नगर आयुक्त,डीएम भी होंगे शामिल

बदायूं-किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,पीड़िता की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज,जरीफनगर थाना क्षेत्र की घटना 

बदायूं-खेत गई महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात,पीड़िता की तहरीर पर युवक पर मुकमदा दर्ज,इस्लामनगर थाना क्षेत्र का मामला 

वाराणसी-कानपुर में दारोगा विनोद सिंह की सड़क हादसे में मौत,वाराणसी के सारनाथ थाने पर तैनात थे दारोग़ा,छुट्टी लेकर घर जाते समय रास्ते में हुआ कार एक्सिडेंट,कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना इलाके में हुआ हादसा,हाथरस के रहने वाले थे दारोगा विनोद कुमार सिंह 

हाथरस-बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या,बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया,सादाबाद थाना क्षेत्र के बिसाबर चौराहा की घटना

आगरा-ट्रांसपोर्ट कर्मी को बंधक बनाकर 70 हजार की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,ऐत्मातदौला क्षेत्र के शाहदरा की घटना

आगरा-चुनावी समीक्षा में दिग्गजों के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा,जिला ईकाई की बैठक में दिग्गजों पर उठे सवाल,बड़े नेताओं को ठहराया गया हार का जिम्मेदार,सपा जिलाध्यक्ष रिपोर्ट तैयार कर हाई कमान को सौपेंगे 

वाराणसी-देश के टॉप-10 यूनिवर्सिटी में BHU को तीसरा स्थान,आईआईटी-बीएचयू ३०वें पायदान पर,आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर है,नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने जारी की रैकिंग

आजमगढ़-मेडिकल संचालक ने पूर्व प्रमुख पर लगाया मारपीट आरोप,पल्हनी ब्लाक के पूर्व प्रमुख हैं विजय यादव,चुनावी रंजिश का आरोप,पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस,शहर कोतवाली के हर्रा की चुंगी का मामला

बांदा-एसी कोच में खराबी के चलते 2 घंटे खड़ी रही दुर्ग एक्सप्रेस,खराबी ठीक होने के बाद दुर्ग एक्सप्रेस को किया गया रवाना,कानपुर से दुर्ग जा रही थी दुर्ग एक्सप्रेस,बदौसा स्टेशन पर खड़ी रही 2 घंटे दुर्ग एक्सप्रेस 

गाजियाबाद-2 दिन तक बंधक बनाकर युवती से 3 लोगों ने किया गैंगरेप,आरोपियों के चंगुल से छूटकर परिजनों को बताई आपबीती,खेत पर काम करने के दौरान 3 युवकों ने किया अगवा,पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद नहीं की कोई कार्रवाई,पीड़िता ने 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर,गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र की घटना 

लखनऊ-प्रशांत भूषण द्वारा भगवान कृष्ण पर अभद्र टिप्पणी का मामला,लखनऊ पुलिस ने की केस दिल्ली ट्रांसफर करने की तैयारी,DIG के निर्देश के बाद केस दिल्ली ट्रांसफर करने के लिए SSP ने लिखा पत्र ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me