Blog

शनिवार, 13 मई 2017

100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दिया की मेरे पुत्री को गाव का ही एक युवक अपरहण कर घर में बंधक बना लिया

गोरखपुर -: सहजनवा थाना क्षेत्र के  एक गाव के रहने वाले व्यक्ति ने दिन के शाम को करीब चार बजे के आस पास 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दिया की मेरे पुत्री को गाव का ही एक युवक अपरहण कर घर में बंधक बना लिया है। सुचना मिलते ही पुलिस के हाथ पाँव फुल गये । मौके पर पहुची पुलिस ने लड़की को एक घर से बरामद कर थाने पर लेकर आई । तो पुलिस को पता चला की उक्त लड़की उस युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है।
शनिवार को शाम को पुलिस को जैसे ही अपरहण की सुचना मिली की मौके पर पहुची पुलिस ने लड़की को युवक के चंगुल से तो निकल लिया मगर जब पुलिस युवक और युवती को लेकर थाने पर पहुची तो मामला प्रेम प्रपंच का निकला । युवती का आरोप था की मेरे परिजन मारते पिटते है और जिसके चलते मै अपनी इच्छा से इसके घर चली गयी थी और हम एक दुसरे से प्यार करते है। वही परिजनों का कहना है की गाव का ही युवक मेरी पुत्री का अपरहण कर लिया था। हलाकि युवती घर से निकलते समय अपने कपडे और कुछ रुपये के साथ गहने भी लेकर आई है। दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी प्रमोद तिवारी का कहना है की दोनों बलिक है और मामला प्रेम-प्रपंच का है जाँच करा कर कार्यवाही करायी जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me