Blog

सोमवार, 15 मई 2017

बदलापुर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी लालजी यादव सहित कुल 11 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर बक्शा पुलिस ने विद्यालय हड़पने की नीयत से साधारण सूची में फेरबदल कर प्रबन्ध समिति का फर्जी चुनाव कराने के सम्बन्ध में बदलापुर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी लालजी यादव सहित कुल 11 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उक्त आरोपी लोग कूटरचित कर साधारण सदस्यों की सूची में फेरबदल कर चुनाव फर्जी ठंग से करवा लिया।
थाना क्षेत्र के औंका गाँव निवासी वादी शिवराम यादव ने आरोप लगाया है कि श्री सन्त परम हंस इण्टर कालेज को हड़पने की नीयत से गाँव निवासी एवं बसपा बदलापुर विधान सभा प्रत्याशी  लालजी यादव ने बीते वर्ष 21 अगस्त को अधिकारियों को गुमराह कर फर्जी तरीके से चुनाव करवा लिया। साधारण सूची में भारी फेरबदल होने की सूचना मिलते ही शिवराम यादव ने संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी के यहाँ अपील कर दिया। मामला फर्जी पाए जाते ही निदेशक द्वारा बीते माह 14 मार्च को सम्पन्न चुनाव निरस्त कर दिया गया। उधर वादी शिवराम की तहरीर पर बक्शा पुलिस ने औंका निवासी  लालजी यादव, पारसनाथ यादव, राममूर्ति यादव टीटी, देशराज शर्मा, रामनयन यादव सरायहरखु निवासी जयनाथ यादव, सुल्तानपुर बदलापुर निवासी दिलीप कुमार गौतम, अमरनाथ यादव, राजमणि यादव एवं सराय त्रिलोकी निवासी अशोक कुमार सिंह के खिलाफ फर्जी सदस्य बनाकर चुनाव करवाने के मामले में धारा 419,420,407,468 एवं 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me