जौनपुर - कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मामले में कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर सीजेएम अभिनय मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को शहर कोतवाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही कर 25 मई को कोर्ट को अवगत कराने का आदेश दिया है।
आरोपी विपिन सिंह निवासी अमेठी वर्तमान में लखनऊ जेल में निरुद्ध है। उसके खिलाफ कोतवाली में लूट का भी एक मुकदमा है ।उसने कोर्ट में जरिए वारंट बी लखनऊ से तलब किए जाने की मांग किया। कोर्ट ने कोतवाल को मामले से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया लेकिन कोतवाल ने न तो अभिलेख प्रस्तुत किया न ही वारंट बी के जरिए आरोपी को तलब करने हेतु निवेदन ही कोर्ट के समक्ष किया। कोर्ट ने आदेश दिया कि कोतवाल अभियुक्त को तलब करने के लिए कानूनी प्रक्रिया अमल में नहीं ला रहे हैं और अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरत रहे हैं जो की आपत्तिजनक है ।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me