दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के आवास पर हमला, 8 से 10 लोगों ने किया था हमला,सुरक्षाकर्मियों और नौकरों के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने चार हमलावरों को किया गिरफ्तार, 159 नार्थ एवन्यू में आवास पर हुआ हमला।
दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस आज, आज ही के दिन साल 1923 में भारत में मई दिवस मनाने की शुरूआत चेन्नई से हुई।
दिल्ली: वीवीआईपी वाहनों से लाल बत्ती ख़त्म करने की व्यवस्था आज से लागू, पीएम मोदी ने मन की बात में कहा- वीआईपी संस्कृति से हटकर ईपीआई की ओर बढ़ें।
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, विपक्ष ने की सरकार को घेरने की तैयारी की, 2 दिन तक चलेगा सत्र विधानसभा सत्र, विधानसभा में पारित किया जाएगा जीएसटी बिल।
लखीमपुर खीरी: धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड ने किया घोटाला, निवेशकों का करोड़ों रुपया लेकर हुआ फरार, स्वदेशी प्रोजेक्टों पर काम करने की कही थी बात, गौ मूत्र गोबर और गौशाला पर काम में की ठगी, निवेशकों में रोष, कंपनी के एजेंटो की हालत खराब, निवेशकों से छुप-छुप भाग बच रहे एजेंट, कानपुर कंपनी के मुख्यालय पर भी लगा ताला।
फैजाबाद: दबिश देने पहुंची पुलिस की पिटाई, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा, हत्या के मामले में दबिश देने पहुंची थी पुलिस, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाया, कैंट के गद्दोपुर अहिरन की घटना।
मथुरा: भूमाफियाओं ने आश्रम पर बोला धावा, साध्वी को जबरन खीच कर ले जाने का किया प्रयास, धमकी देकर, फायरिंग कर भागे आरोपी, सूचना पर भी नही पहुंची पुलिस, पहले भी कर चुके है वारदात, आश्रम पर कब्जा करने की कर रहे हैं कोशिश, पिछले सप्ताह सीएम योगी से मिली थी पीड़िता, सीएम से मिलने के बाद भी पुलिस ने नहीं मदद, मथुरा के गोवर्धन थाने के राधाकुंड रोड की घटना।
मेरठ: हुंडई के शोरूम में अचानक लगी आग, टॉप फ्लोर पर खड़ी गाडियों ने लगी आग, करीब आधा दर्जन गाड़ियां जली, दमकल की गाडियों ने आग पर पाया काबू, नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड को घटना।
उन्नाव: वर्चस्व को लेकर युवक के घर दबंगों ने की फायरिंग, फायरिंग से घंटो घरों में दुबके रहे लोग, कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पंहुची, सदर कोतवाली क्षेत्र के पीताम्बर नगर का मामला।
सुल्तानपुर: जयसिहपुर कोतवाली क्षेत्र के खन्दुशपुर गाँव मे तलाब की भूमि पर किया कब्जा, लेखपाल की भूमिका संदिग्ध शिकायत के बावजूद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही।
सोनभद्र: वृद्ध महिला का पेड़ से लटकता मिला शव, अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकली थी वृद्धा, ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को दी सूचना, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, बीजपुर थाना क्षेत्र के सभा पिंडारी का मामला।
लखनऊ : STF ने चौक कोनेश्वर चौराहे पर स्थित बाबा अय्यूब फारुकी के पेट्रोल पंप पर मारा छापा, तमाम अधिकारी और फ़ोर्स के साथ मारा छापा।
सोनभद्र- ओबरा थाना क्षेत्र में संधिग्ध परिस्थिति में 500 से ज्यादा मुर्गियों ने दम तोड़ा, लोगों ने बर्ड फ्लू की जताई आशंका.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me