जौनपुर। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम में गायन के क्षेत्र में बेहतर प्रस्तुति में लिए बीर बहादूर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति प्रो. राजा राम यादव ने सिंगरामऊ स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह की छात्रा भक्तिगीत गायिका सुनिधी प्राची दुबे को स्मृति चिन्ह व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कृषि भवन मे आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर की धारा बही तो लोग अभिभूत हो उठे। वहाँ चल रहे इस दो दिवसीय इस आयोजन में जनपद की ख्यातिलब्ध महिला गायको ने अपने गीतों से लोगो का मन मोह लिया। दैनिक जागरण समाचार पत्र द्वारा आयोजित इस
कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना व स्वागत गीत मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा सुनिधी प्राची दुबे ने प्रस्तुत किया तो वहाँ उपस्थित लोगो ने ताली बजा कर उत्साहबर्धन किया। गायन में सबसे पहले इलाहाबाद से आयीे शैली गगन ने .....जाने कितनों दिनों के बाद गली में आज चाँद निकला, व ..... दमादम मस्त कलन्दर सुनाकर लोगो को आनंदित किया। जिले के मशहूर देवीगीत गायक आशीष पाठक' अमृत' ने देश भक्तिगीत गाकर लोगो सम्मोहित किया। सशक्त गाँव-सशक्त देश एक कोशिश के तहत लोग एक दुसरे को बेहतर सीख देते रहे। सुनिधी ने ......" माँ के दरबार में जिसकी अर्जी लगे, उसको माँ का बुलाना गजब भा गया" सुनाकर लोगों की वाह वाही लूटी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me