Blog

बुधवार, 3 मई 2017

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

दिल्ली: मनोज तिवारी आवास पर हमले का मामला, पुलिस इस हमले को रोडरेज मान रही है, 11:00 बजे पुलिस मीडिया से करेगी प्रेस वार्ता।

देहरादून: सीएम रावत के निर्देश पर जनता कार्यक्रम निर्धारित, पहले महीने के सोमवार को 9:30 बजे, तीसरे सोमवार को 10 बजे दूसरे,चौथे सोमवार को कार्यकर्ताओं से 10 बजे से 11 बजे तक करेंगे मुलाकात।

देहरादून: 1 मई को अजय भटट् सादगी से मनाएंगे 57वां जन्मदिन, शहीद स्थल पर सफाई अभियान में शामिल होंगे, सुकमा हमले में शहीद हुए जवानों को करेंगे समर्पित।

देहरादून: उत्तराखंड विधान सभा सत्र आज से होगा शुरू, विधान सभा सत्र में कुल 3 विधेयक पेश होंगे, उत्तराखंड आकस्मिकता निधि अधिनियम,  सहकारी समिति, एक विधेयक पुनर्विचार के लिए विधेयक , बीते विधान सभा सत्र में लौटाया गया था विधेयक।

देहरादून: सरकारी राशन के दाम बढ़ाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गांधी पार्क में 10 से 12 बजे तक देंगे धरना, राज्य सरकार ने सरकारी राशन के दाम बढ़ाए हैं।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली पहले पड़ाव फाटा से दूसरे पड़ाव के लिए करेगी प्रस्थान, गौरीकुंड के लिए सुबह 8 बजे प्रस्थान करेगी डोली, गौरीकुंड गौरी माई मंदिर में डोली करेगी रात्रि प्रवास।

रुद्रप्रयाग: 3 मई को केदारनाथ धाम आएंगे पीएम मोदी, हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान-मौसम विभाग।

देहरादून: सीएम रावत ने दिव्यांगजनों को केदारनाथ के लिए किया रवाना, दिव्यांग गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक वृक्षारोपण कर पैदल यात्रा करेंगे।

जोशीमठ: जनपद में मौसम के बदले मिजाज, बद्रीनाथ में हुइ हल्की बर्फबारी, 6 मई को खुलने हैं बद्रीनाथ के कपाट, बद्रीनाथ में जमी 2 इंच तक बर्फ, कड़ाके की ठंड और शीतलहर बढ़ी।   

लखनऊ: सीएम से जनता दरबार में मिलने पहुंची गायत्री की पत्नी और बेटी, सीएम से नहीं हुई मुलाकात, जन सुनाई में मंत्री ने दिया न्याय का भरोसा, रेप के आरोप में जेल बंद है पूर्व मंत्री ग्रायत्री प्रसाद, सीएम योगी से दोबारा मुलाकात करेगा परिवार।

लखनऊ: समस्याओं को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर शांतिपूर्ण एकता मार्च का किया आयोजन, श्रमिकों के बच्चों के लिए आज से शुरू होगी योजना, योगी सरकार देगी श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी करेंगे योजना को लांच।

लखनऊ: हवाई हजयात्रियों पर पड़ सकता है अतरिक्त आर्थिक बोझ, 10 से 15 हज़ार रुपये बढ़ सकता है हजयात्रा का किराया, केंद्र सरकार के हवाई किराया बढ़ाने पर होगा पर असर।

लखनऊ: सीएम योगी आज 11 बजे एनेक्सी में करेंगे बैठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल, राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह,मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण, प्रमुख सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म, प्रमुख सचिव परिवहन के साथ एनेक्सी में बैठक।

लखनऊ: गौ चिकित्सा मोबाइल एंबुलेंस सेवा रवाना, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिखाई हरी झंडी, मनरेगा मजदूर संगठन ने 12 एंबुलेंस की व्यवस्था की, गौवंश सेवा का विस्तार होगा-डिप्टी सीएम।

लखनऊ: सीएम को रिपोर्ट सौंपने में बड़ी लापरवाही, 7 दिन में सौंपनी थी रिपोर्ट बीत गए 15 दिन, सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपनी थी रिपोर्ट, आवास राज्यमंत्री के निरीक्षण में मिली थी खामियां, जेपीएनआईसी,हुसैनाबाद, जनेश्वर मिश्र पार्क का किया था निरीक्षण।

लखनऊ: चार चरणों में हो सकते हैं शहरी निकाय चुनाव, अधिसूचना 25 से 30 मई के बीच जारी होगी, कल परिसीमन की रिपोर्ट लेंगे आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना कर सकती है जारी, यूपी में 14 नगर निगम हैं,202 नगर पालिका हैं, उत्तर प्रदेश में कुल 483 नगर पंचायत हैं।

गाजियाबाद: एसएसपी गाजियाबाद रियलिटी चेक में हुए फेल, 20 मिनट बाद भी नहीं पहुंचे अपने दफ्तर SSP हरिनारायान सिंह, डीएम के आदेशों को नहीं मानते एसएसपी।

शामलीं: एक ही गांव के 40 बच्चे अति कुपोषित, सीएमओ के गोद लिए गांव शामली ब्लॉक के कुडाना गांव का मामला।

बागपत: खाद्य विभाग की मिलीभगत से राशन कालाबाजारी का हो रहा बड़ा कारोबार, हर महीने पकड़ी जाती है कालाबाजारी, छापामारी में 65 कुंतल राशन, बडौत कोतवाली क्षेत्र का मामला।

बरेली: कैंट क्षेत्र के ठिरिया निजावत में आईजी के आदेश पर ठगी करने वाले गिरोह पर केस दर्ज, रिटायर्ड फौजी बेटों के साथ चलाता था गिरोह, ठगी का शिकार हुई महिला ने की थी शिकायत, आरोपियों ने महिला से की थी छेड़छाड़।

जालौन: नेशनल वॉयस के रियल्टी चेक में फेल हुए अधिकारी, सीएम योगी के आदेश को नहीं मान रहे अधिकारी, 9 बजे तक नहीं पहुंचते कार्यालय, जिलाधिकारी 9.10 बजे पहुंचे कार्यालय, एसपी 9.30 बजे तक नहीं पहुंचे, फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे कार्यालय कर रहे है इंतजार।

प्रतापगढ़: रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, लाखों का इलेक्ट्रानिक सामान जलकर खाक,15 दिन पूर्व अमृतसर से बुक हुआ था सामान, अमृतसर से प्रतापगढ भेजा गया सामान, प्रतापगढ के बजाय वाराणसी चला गया सामान, वाराणसी में उतारने के बाद लगी आग।

बरेली: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब का बयान- तीन तलाक का मुद्दा भाजपा का प्रोपेगंडा, तीन तलाक से सारी समस्या दूर नहीं होगी, भीख मांगने वाली महिलाओं के बारे सोंचे, मथुरा,काशी,हरिद्वार में भीख मांग रही बहनें, भीख मांग रही बहनों के बारे में सोचना चाहिए।

लखनऊ-गायत्री प्रजापति का परिवार सीएम आवास से बाहर निकला,सीएम योगी आदित्यनाथ से नहीं हो सकी मुलाकात- परिजन,जनता दरबार में आज अन्य मंत्री सुनीं जनसमस्याएं-परिजन,जब तक नहीं मुलाकात हो तब तक आते रहेंगे- गायत्री के परिजन,गायत्री प्रजापति को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा- परिजन

प्रतापगढ़-ग्राम प्रधान के बेटे का कुएं में शव मिलने का मामला, पुलिस को कुएं से शव निकलने से ग्रामीणों ने रोंका,पहले आरोपियों की गिरफ्तार फिर निकलने देंगे बेटे का शव,कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ढुकुही ताजपुर गांव की घटना

लखनऊ-4 चरणों में हो सकते हैं निकाय चुनाव,14 नगर निगमों,202 नगर पालिका,483 नगर पंचायतों के होंगे चुनाव,25 से 30 मई के बीच जारी हो सकती है सूचना

लखनऊ-तेज आंधी बारिश ने बीजेपी के कार्यक्रम में डाली खलल,कार्यक्रम में लगी आधा दर्जन होर्डिंग आंधी से उखड़ी,साइन्टिफिक कन्वेन्शन सेंटर में BJP कार्यसमिति की बैठक

प्रतापगढ़-अनियंत्रित कार नहर में गिरी,महिला समेत 2 लोगों की मौत,हथिगवां के गोलहाबेती की घटना

लखनऊ-राजधानी लखनऊ में तेज हवा के साथ हुई बारिश,बारिश ने बदला मौसम का मिजाज,चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली निजात,सुबह से ही तेज़ हवाओं के साथ मौसम ने ली करवट

हाथरस-ज़िला अस्पताल में डॉक्टरों की संवेदनहीनता उजागर,हादसे में मृत व्यक्ति का शव 18 घंटे पड़ा रहा अस्पताल में,लाचार पत्नी और बेटा ई-रिक्शा में ले लादकर ले गए शव,जिला अस्पताल में खड़ा रहा शव वाहन,किसी ने नहीं की मदद

भदोही-बगीचे में नग्न अवस्था में मिला अधेड़ का शव,हत्या की आशंका,पुलिस कर रही मामले की जांच,गोपीगंज थाने के कतराही की घटना

कानपुर-नशेबाज ने किशोर की चाकू मारकर की हत्या,हैलेट में इलाज के दौरान हुई किशोर की मौत,नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती की घटना

गोरखपुर-पेड़पर युवक की लटकती लाश मिलने से सनसनी,एक माह पहले युवक की पत्नी ने की थी आत्महत्या,आवसाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका,बांसगांव थाना क्षेत्र के आसेखोर गांव की घटना

पीलीभीत-तालाब में तैरता मिला नवजात शिशु का शव,गर्भपात करा कर फेंके जाने की आशंका,सुनगड़ी थाना क्षेत्र के गौहनियां का मामला

लखीमपुर-तेज हवाओं के साथ आंधी तूफ़ान का कहर,बिजली पोलों पर गिरे पेड़,जिले भर की बत्ती गुल,आम की फसल को भारी नुकसान

भदोही-कार की टक्कर से महिला की मौत,सड़क पार करते समय हुआ हादसा,ज्ञानपुर के लखनो गांव की घटना

उन्नाव-6 ट्रकों में लदे 147 मवेशी पुलिस ने किया बरामद,3 तस्करों को गिरफ्तार,आधा दर्जन मौके से फरार,हसनगंज थाना क्षेत्र के लखपेड़ा चौराहे से हुई बरामदगी

कानपुर-तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर,कार सवार 2 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी बाई पास की घटना

ललितपुर-महिला के साथ गैंगरेप, दो लोगों पर रेप का आरोप,कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज,थाना मड़ावरा इलाके की घटना

मथुरा-कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग,आग लगने से लाखों रुपए का कपड़ा जलकर हुआ राख,दमकल की गाड़ी मौके पर,राया थाना के कटरा बाजार की घटना

इलाहाबाद-अटाला इलाके में प्रतिबंधित पशु काटे जाने पर कार्रवाई,पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार,चौकी प्रभारी अटाला किए गए लाईन हाज़िर,खुल्दाबाद थाने की घटना  

महराजगंज-पोल्ट्री फार्म के कैसियर से 1.80 लाख की लूट,ड्राइवर की तहरीर पर पुलिस दर्ज की एफआईआर,बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसर गांव की घटना

सोनभद्र-ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,महिला की मौत,पति गंभीर रुप से घायल,सीएचसी में भर्ती,चोपन थाना क्षेत्र के डाला कस्बे की घटना

कानपुर-महारजपुर के सकीपुर गौशाला का मामला,संदिग्ध परिस्थितियों में दो गायों की हुई मौत,पोस्टमार्टम में कुपोषण से मौत की हुई पुष्टि,गौशाला की लापरवाही के चलते गायों की मौत

कानपुर-गर्मी आते ही सेंट्रल स्टेशन पर सक्रिय हुए अवैध वेंडर,मिनरल वाटर के नाम पर बेंचा जा रहा नलके का पानी,दूषित पानी पीने से यात्रियों की खराब हो रही तबियत,,बोतल में भरकर अवैध रूप से बेंचते हैं नल का पानी,आरपीएफ और जीआरपी सूचना के बाद भी मौन,कानपुर रेलवे स्टेशन पर सक्रिय हैं सैकड़ों अवैध वेंडर

लखनऊ-बीजेपी कार्यालय पर जनता दरबार का कार्यक्रम आज से शुरू,कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज कार्यालय पर सुनेंगे जनसमस्याएं,सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आम लोगों से मिलेंगे कृषि मंत्री 

हापुड़-छत से गिरकर भारतीय किसान यूनियन के नेता की मौत,छत से उतरते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा,हापुड़ में गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट का मामला

बुलंदशहर-7वीं की छात्रा से गैंगरेप,आरोपी फरार,गाँव के ही दो दबंगों पर गैंग रेप का आरोप,पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज,बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र की घटना 
  

लखनऊ-यूपी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर पहुंचे लखनऊ,बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे ,बीजेपी विधायक पंकज सिंह भी साथ में मौजूद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me