प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत के फैसले पर संतोष जताया है। अदालत का फैसला आने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर उन्हें धन्यवाद दिया और जाधव मामले में भारत का पक्ष रखने वाले वकील हरीश साल्वे की प्रशंसा की।
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जाधव को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने आज के अदालत के फैसले को जाधव और उनके परिवार तथा देशवासियों के लिए राहत भरा बताया और हरीश साल्वे तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me