बदलापुर,स्थानीय थाना क्षेत्र के बडेरी गांव की दलित महिला के गैंग रेप के फर्जी मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर माननीय उच्च न्यायलय ने रोक लगा दिया है।विदित हो की बडेरी गांव निवासी एक छात्रा चौबीस मार्च को परीक्षा देने जा रही थी की ब्लोरो सवार बदमाशो ने अपहरण कर गैंगरेप किया था।दुबारा सत्ताईस अप्रैल की शाम उसी छात्रा का अपहरण करने का प्रयास किया गया।जिस सम्बन्ध में छात्रा के भाई की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।इस प्रकरण में जेल में बन्द आरोपी राममिलन हरिजन की पत्नि ने जमीनी विवाद बता कर गैंगरेप पीड़िता छात्रा के भाई हिमांशु श्रीवास्तव,प्रियांशु श्रीवास्तव बडेरी व् तहरीर लेखक ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी भटेहरा के खिलाफ पुलिस की मिलीभगत से पेशबंदी में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया था।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए माननीय उच्च न्यायलय ने हिमांशु ,प्रियांशु व् ओमप्रकाश पाण्डेय की गरफ्तारी पर रोक लगा दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me