उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में जफराबाद-लखनऊ रेल खण्ड के श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन पर आज कोयला लेकर भटिंडा जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बो में आग लग गयी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी)जौनपुर के प्रभारी निरीक्षक आर एन पांडेय ने बताया की मुगलसराय से कोयला लेकर मालगाड़ी आज पौने आठ बजे भटिंडा के लिए जा रही थी। मालगाड़ी श्रीकृष्णनगर ( बदलापुर )रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो गार्ड के डिब्बे से पहले व दूसरे डिब्बो में धुंआ निकलता दिखाई दिया जिससे हडकंप मच गया। गार्ड ने चालक से गाडी रूकवाई और घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियो को दी । इस दौरान काफी देर तक रेल यातायात बाधित रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me