Blog

रविवार, 21 मई 2017

बाबा विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में संदिग्ध वस्तु की सूचना से हड़कंप,आनन-फानन में मौके पर पहुंचे प्रशासन के आलाधिकारी

बरेली-सीएम योगी आदित्यनाथ कल बरेली दौरे पर,कानून-विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम,विकास भवन सभागार में सीएम योगी करेंगे बैठक,पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी सीएम करेंगे बैठक,3 बजे मुरादाबाद से बरेली पहुंचेंगे सीएम योगी,सीएम के दौरे के पहले प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे बरेली

वाराणसी-बाबा विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में संदिग्ध वस्तु की सूचना से हड़कंप,आनन-फानन में मौके पर पहुंचे प्रशासन के आलाधिकारी,बाबा विश्वनाथ मंदिर में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान,बीडीएस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची

वाराणसी-काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों से मांगा गया सम्पत्ति का ब्यौरा,बाबा विश्वनाथ के पुजारियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा,कई साल से मंदिर में लगे पुजारियों को देना होगा सम्पत्ति ब्यौरा,यूपी शासन ने एक हफ्ते में मांगा पुजारियों से सम्पत्ति का ब्यौरा,ब्यौरा नहीं देने पर पुजारियों की विजिलेंस जांच का आदेश

आगरा-राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बयान,फिल्म अभिनेता रजनीकांत को बताया महामूर्ख,हमारे 40 हज़ार मंदिर तोड़े गए-सुब्रमण्यम स्वामी,हम सिर्फ़ अयोध्या-काशी-मथुरा मांग रहे-सुब्रमण्यम स्वामी,राम मंदिर का फ़ैसला इस साल आख़िर में आएगा-स्वामी,फैसला आने के 6 माह में बन जाएगा राम मंदिर-स्वामी,योगी सरकार श्रेष्ठ है-स्वामी

जालौन-बहन से छेड़खानी की शिकायत करने पहुंचे भाई की ईंट मारकर हत्या,दबंगों से भाई को बचाने के प्रयास में दूसरा भाई भी हुआ घायल,परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंचे भाइयों पर दबंगों ने किया हमला,इटावा के हरौली का परिवार शिकायत करने आया था रिश्तेदार के घर,13 मई को शादी समारोह के दौरान दबंगों ने बहन से की थी छेड़खानी,कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर गांव की घटना

लखनऊ-कर्नाटक कैडर के IAS अनुराग तिवारी की मौत का मामला,जिस CCTV पर टिकी है पुलिस की तफ्तीश वो ETV के पास,अनुराग तिवारी अपने साथी IAS पीएन सिंह के साथ गए थे डिनर पर,सीसीटीवी की टाइमिंग में रात 8.58 मिनट पर की थी अनुराग ने एंट्री,अनुराग के साथ एलडीए वीसी पीएन सिंह करने गए थे डिनर

लखनऊ-IAS अनुराग तिवारी की लखनऊ में संदिग्ध मौत का मामला,अनुराग की कॉल डिटेल में विदेश के नम्बर ने उड़ाए पुलिस के होश,जॉर्डन से आई कॉल ने किए लखनऊ पुलिस के होश फाख्ता,अनुराग तिवारी के मोबाइल पर जॉर्डन से आई थी कॉल,जॉर्डन के कॉल बिना अटेंड के हो गई थी मिस कॉल,लखनऊ पुलिस अनुराग के जॉर्डन कनेक्शन की भी जांच में जुटी

लखनऊ-आईएएस अनुराग तिवारी की संदिग्ध मौत का मामला,मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक वैज्ञानिकों ने लगाई पुलिस को फटकार,घटना स्थल को संरक्षित न रखने पर जताया एतराज,न मौके से ब्लड सैंपल लिया गया न बनवाया गया स्केच,आज प्रत्यक्षदर्शी की मदद से शव की परिस्थिति समझी गई,पुतले को घटना स्थल पर लेटा कर समझी मौत की वजह

ललितपुर-झांसी-बीना पैसेंजर हादसे का शिकार होते-होते बची,रेलवे ट्रैक के किनारे लगी गिट्टी से टकराए ट्रेन के पायदान,पैसेंजर ट्रेन में गिट्टी टकराने की आवाज से मची दहशत,जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास रोकी गई पैसेंजर ट्रेन

उन्नाव-डिप्टी सीएम केशव मौर्या का उन्नाव आगमन कल,गंगाघाट में सुबह 10 बजे करेंगे कोर कमेटी की बैठक,निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक

नोएडा-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जाम में बच्चे की मौत का मामला,जाम में फंसे रहे हजारों वाहन और एंबुलेंस,जाम में फंसी एंबुलेंस में बच्चे की हुई थी मौत,सड़क पर प्रदर्शन के चलते लगा था लंबा जाम,नोएडा के सेक्टर 128 में लगा था लम्बा जाम,दिमागी बुखार से पीड़ित था 7 वर्षीय बच्चा,परिजन बच्चे को लेकर ट्रामा सेंटर दिल्ली जा रहे थे

लखनऊ-राजधानी पुलिस में हुआ नई सरकार का सबसे बड़ा फेरबदल,24 थानेदार और कोतवाल ताश के पत्ते की तहर फेटे गए,एसएसपी दीपक कुमार ने किया फेर बदल,राजकुमार सिंह हुसैनगंज,अखिलेश पाण्डेय गुडम्बा भेजे गए,आशुतोष त्रिपाठी आलमबाग भेजे गए,अरुन मिश्रा गौतमपल्ली भेजे गए,सतीश सिन्हा इंस्पेक्टर हसनगंज,विजय सेन सिंह ताटकटोरा,शशीकांत यादव ठाकुरगंज,ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह अलीगंज,राघवन कुमार सिंह मड़ियांव,अजय त्रिपाठी गोमतीनगर,अक्षय कुमार इटौंजा,उदयवीर सिंह बीकेटी,केके मिश्रा निगोहा,ब्रिजेश राय पीजीआई भेजे गए,यशकांत सिंह एसओ काकोरी,संतोष कुमार सिंह नगराम,सीबी सिंह जानकीपुरम,अंजनी पांडेय चिनहट भेजे गए,अरुण कुमार सिंह पीआरओ प्रेस बनाए गए,शव शंकर सिंह एसओ बंथरा बनाए गए

मेरठ-लापता सिगरेट व्यापारी दिल्ली से हुआ बरामद,कर्ज के परेशान व्यापारी खुद ही गया था गायब,सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद,मेरठ के साकेत कॉलोनी का निवासी है व्यापारी

इटावा-लगातार वारदातों से दहला इटावा शहर,ईट भट्ठा व्यवसाई की पत्नी की घर में घुसकर हत्या,लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने की हत्या,नगदी और लाखों के जेवर लूट के लिए बदमाश,सिविल साइन क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी की घटना

फर्रुखाबाद-किसान की दो बेटियों की गंगा में डूबकर हुई मौत,नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबी दोनों बच्चियां,गोताखोरों ने दोनो बच्चियों का शव बाहर निकाला,शम्साबाद थाना क्षेत्र में कासिमपुर घाट की घटना

रामपुर-चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग,चार लोग घायल,अस्पताल में कराए गए भर्ती,शाहाबाद थाना क्षेत्र के मदईयांन वदे गांव की घटना

लखनऊ-यूपी के अल्ट्रासाउंड क्लिनिक और सेंटर्स में होगा औचक निरीक्षण,मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने जिले के DM,CMO को दिए निर्देश,PCPNDT एक्ट का कड़ाई से पालन कराने के लिए मंत्री ने दिए निर्देश

बरेली-कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का बयान,प्रदेश में खोले जाएंगे 100 फस्ट ट्रैक कोर्ट-पाठक,1100 पारिवारिक,500 सिविल कार्ट भी खोले जाएंगे

सम्भल-शहीद सुधीश कटारिया के परिवार का अनशन का दूसरा दिन,बीजेपी सांसद के किए वादे को पूरा करने की कर रहे मांग,एक व्यक्ति को नौकरी,गैस एजेंसी, सम्पर्क मार्ग का था वादा,शहीद के परिवार को मनाने पहुंचे डीएम और एसपी,शहीद के परिजनों ने सीएम योगी को गांव आने की गुजारिश की,16 अक्टूबर 2016 को जम्मू के राजौरी में शहीद हुए थे सुधीश

फर्रुखाबाद-पूर्व बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर छापेमारी,घटतौली मिलने पर पेट्रोल पंप सीज किया गया,सदर कोतवाली के नेहा फिलिंग स्टेशन का मामला

भदोही-मिलावटी आईस्क्रीम खाने से 2 बच्चों की हालत बिगड़ी,खाद्य  विभाग की टीम ने आईस्क्रीम का सैम्पल लिया,मोतीगंज थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव की घटना

मेरठ-प्रेम प्रसंग के चलते युवक को मारी गोली,युवक गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म की घटना

रामपुर-पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट,फायरिंग,4 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराए गए,शाहबाद थाना क्षेत्र के मदियानबदे गांव की घटना

गोंडा-सांप के काटने पर इलाज न मिलने से युवक की मौत,परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे तो मिला ताला,सीएचसी बभनजोत पर ताला लगे होने पर नहीं मिला इलाज,गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र की घटना

कन्नौज-पुलिस लाइन में बने पुलिस क्लब को गिराने के आदेश,अवैध जमीन पर बने पुलिस क्लब को कोर्ट ने दिया आदेश,सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट ने दिया आदेश

इलाहाबाद-आधार कार्ड बनाने में सामने आई घोर लापरवाही,कार्ड में पूरे गांव के लोगों की जन्म तिथि 1 जनवरी,घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव का मामला 

लखनऊ-डॉ.एके कटियार बने IET के कार्यवाहक कुलसचिव,IET में एप्लाइड साइंस विभाग के प्रोफेसर हैं डॉ.कटियार,AKTU के प्रस्ताव पर शासन ने कुलसचिव तनवीर को हटाया

फिरोजाबाद-उद्योग पति संजय मित्तल के अपहरण का मामला,संजय मित्तल से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल,यह अत्यंत दुस्साहसिक वारदात थी-एसपी सिंह बघेल,सरकार की सख्ती व पुलिस की सजगता से छूटे संजय-बघेल

गोरखपुर-भड़काऊ पोस्ट डालने पर युवक को जेल,सोशल मीडिया पर युवक ने डाला था भड़काऊ पोस्ट,ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर किया था विरोध,खोराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का मामला

सीतापुर-पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,इमिलिया सुल्तानपुर के पडरखा का मामला

इलाहाबाद-बेसिक शिक्षा परिषद के बाहर आमरण अनशन का मामला,अनशन कर रहे दो प्रशिक्षु शिक्षकों की हालत बिगड़ी,पुलिस ने अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती,नियुक्ति की मांग को लेकर पांच दिन से चल रहा अनशन,मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलित है प्रशिक्षु शिक्षक

नोएडा-डीएनडी के पास जीप टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी,दो लोगों की मौके पर मौत,दो लोग गंभीर रूप से घायल,नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में डीएनडी के पास की घटना

सोनभद्र-दो शातिर जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस, प्रेस के कई फ़र्ज़ी आईकार्ड, बिना नम्बर की बाइक बरामद,पकड़े गए आरोपियों पर मध्यप्रदेश में दर्ज है एक दर्जन मुकदमें,शक्तिनगर थाना क्षेत्र में बस-स्टैंड से पुलिस ने किया अरेस्ट

सीतापुर-करंट से संविदाकर्मी की मौत का मामला,लापरवाह विद्युतकर्मियों पर हुई कार्रवाई,एसएसओ निलंबित, दूसरा संविदाकर्मी बर्खास्त,दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,मिश्रिख के खानपुर गांव का था मामला

शामली-बाइक खड़ी करने के विवाद में जमकर मारपीट-फायरिंग,सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस टीम,कांदला थाना क्षेत्र के हुरमंजपुर गांव की घटना

मेरठ-नेहा-सुमन डबल मर्डर का मामला,CJM के सामने डॉक्टर ने लिया सुमन के बेटे का डीएनए सैंपल,सैंपल जांच के लिए लखनऊ फॉरेंसिक लैब भेजा गया,सुमन की लाश की पहचान के लिए हुआ है डीएनए टेस्ट

सोनभद्र-दो जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस और प्रेस के कई फ़र्ज़ी आईकार्ड,बाइक बरामद,पकड़े गए आरोपियों पर मध्य प्रदेश में दर्ज हैं दर्जनों केस,शक्तिनगर थाना क्षेत्र में बस-स्टैंड से पुलिस ने पकड़ा

सम्भल-संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत,शटडाउन के दौरान लाइन चालू होने पर हादसा,गुन्नौर थाना क्षेत्र के भोजीपुर गांव की घटना

एटा-आईटीआई शिक्षक का शव पंखे से लटका मिला,आईटीआई में संविदा पर था शिक्षक,जलेसर थाना क्षेत्र के आईटीआई का मामला

रायबरेली-ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत,ट्राली से ईट उतारते समय हुआ हादसा, बच्चा घायल,मिल एरिया थाना क्षेत्र के पटना गांव की घटना

वाराणसी-जेईई एडवांस की प्रवेश परीक्षा कल,बीएचयू परिसर कैंपस में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्र,तीन- तीन घंटे के दो पेपर में भाग लेंगे 3660 अभ्यर्थी,सुबह 9 और दोपहर दो बजे से होगी परीक्षा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me