Blog

गुरुवार, 11 मई 2017

गवर्नर राम नाईक से मिलने पहुंचे सीएम योगी,राजभवन मे सीएम और गवर्नर की मुलाक

लखनऊ-बीजेपी ने 87 कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर किया,अनुशासनहीनता के आरोप में 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

लखनऊ-गवर्नर राम नाईक से मिलने पहुंचे सीएम योगी,राजभवन मे सीएम और गवर्नर की मुलाकात,राजभवन सूत्रों के अनुसार शिष्टाचारिक भेट

बदायूं-6 मई को जमीनी विवाद में युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा,BJP विधायक ने हत्यारे को बचाने के लिए पुलिस से की सिफारिश,बीजेपी विधायक ने दारोगा से हत्यारे को किसी तरह बचाने को कहा,हत्यारे को बचाने के लिए कादरचौक थाने के दारोगा को किया फोन,शेखूपुर BJP विधायक का दारोगा को फोन का ऑडियो वायरल,शेखूपुर से BJP विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू का ऑडियो वायरल,एसपी सिटी ने शिकायत पर मामले की जांच का दिया आदेश,6 मई को खिरिया बाकरपुर में हुई फायरिंग में 8 लोग हुए थे घायल,हत्या मामले में 10 लोग हुए थे नामजद,3 को पुलिस ने किया था अरेस्ट

दिल्ली-तीन तलाक मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई कल,सुप्रीम कोर्ट में कल से 3 तलाक मामले पर रोजाना सुनवाई,CJI जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली 5 जजों की पीठ करेगी सुनवाई,3 तलाक,हलाला और बहुविवाह की कानूनी वैधानिकता पर सुनवाई,इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर लिया था स्वत: संज्ञान,जिसके बाद मुस्लिम महिलाओं ने SC में दायर की थी याचिका,सायरा बानो समेत कई मुस्लिम महिलाओं ने दायर की थी याचिका,केंद्र सरकार पहले ही SC में 3 तलाक के विरोध में दे चुकी है हलफनामा

मऊ-दबंग सपा नेता ने विद्युत कर्मियों को लाठी-डंडों से पीटा,सब स्टेशन इंचार्ज, गार्ड को विद्युत उपकेंद्र में घुसकर पीटा,करंट लगने से मवेशी की मौत विद्युत कर्मियों की पिटाई,विद्युत कर्मियों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,सरायलखंशी के बडुवा गोदाम विद्युत सब स्टेशन की घटना

बरेली-बरेली में 12 घंटे में ताबड़तोड़ 4 हत्याओं से दहशत,बरेली में कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में,पुलिस एक भी मामले में नहीं कर पाई कार्रवाई,बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्या,पुरानी रंजिश में युवक की हत्या किए जाने की आशंका,फरीदपुर थाना क्षेत्र के मेवासरसपुर गांव में हुई हत्या,हाफिजगंज में दंपति की गला दबाकर हत्या से दहशत

फर्रुखाबाद -दबंगों की पिटाई से नाबालिग लड़के की मौत,4 दिन पहले 4 दबंगों ने जमकर पीटा था,आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया था,पुलिस ने अभी तक नहीं दर्ज की पिता की रिपोर्ट,मामले को थानाध्यक्ष राजेश पाठक दबाने में जुटे,मऊ दरवाजा थाने के भीखमपुरा मोहल्ले का मामला,4 दिन से न्याय की गुहार लगा रहा है पीड़ित पिता

लखनऊ-नीति आयोग के अधिकारियों साथ विकास का कार्यो पर चर्चा,यूपी में ट्रांसफॉर्मिंग,कृषि उत्पादन,किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा,ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की स्थापना, ग्रामीण विद्युतीकरण पर चर्चा,तीव्र डिजिटल कनेक्टिविटी, बेहतर ग्रामीण स्वस्थ्य सेवाओं पर चर्चा,ग्रामीण पेयजल सुविधाओं का विकास, स्वच्छ भारत मिशन का क्रियान्वयन,इंटीग्रेटेड ट्रांसफॉर्मेशन के लिए शहरीकरण को लेकर हुई चर्चा,उद्योगों के अनुरूप कौशल विकास सुव्यवस्थित शहरीकरण पर चर्चा,रोजगारोन्मुख,सर्वसुलभ शिक्षा पर्यटन विकास के माध्यम को बढ़ाने पर चर्चा,बिजनेस फ्रेंडली माहौल पैदा करने के लिए भी कई बिंदुओं पर चर्चा की गई,कानून व्यवस्था,श्रम कानून में सुधार भूमि सुधार को लेकर हुई चर्चा,नीति आयोग की ओर से करीब 10 प्रेजेंटेशन सीएम योगी को दिखाए गए,आकड़ों के साथ उत्तर प्रदेश में कृषि की स्थिति विकास को लेकर चर्चा  

संभल-पड़ोसी ने बनाई नाबालिग लड़की की अश्लील क्लिप,बदनाम करने की धमकी देकर 6 माह किया दुष्कर्म,पड़ोसी युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो किया वायरल,पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज,कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्वी का मामला

कानपुर देहात-छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म का आरोप,ब्लैकमेल कर महीनों से शोषण का लगाया आरोप,शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी,डेरापुर थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी युवक फरार

गाजीपुर-कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बेतुका बयान,'गलत काम के लिए BJP कार्यकर्ता आए तो लाठी मारकर भगाएं','बीजेपी,भासपा कार्यकर्ता गलत काम ने लिए आएं तो भगाएं',कासिमाबाद में दिव्यांगों के कार्यक्रम में दिया बयान 

सम्भल-गंगा स्नान के दौरान 7 लोग डूबे,5 लोगों को गोताखोरों ने निकाला,2 की तलाश जारी,गुन्नौर थाना क्षेत्र में सादमणी घाट की घटना

लखनऊ-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बयान,सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने का काम तेजी से शुरू है-केशव प्रसाद,PWD की 2.5 लाख किमी सड़कों में 86 हजार किमी सड़कें गढ्ढा युक्त,सभी सड़कों को 15 जून तक गढ्ढा मुक्त किया जाना है-केशव प्रसाद,35 हजार किमी अन्य विभागों की भी सड़कें गढ्ढा मुक्त की जा रही,58 राजमार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने का NOC दे दिया गया,पिछली सरकार में हीलाहवाली से एनओसी नहीं दी थी-केशव प्रसाद मौर्या,13 अन्य सड़कों के प्रस्ताव भी केन्द्र सरकार को भेज दिए गए-केशव प्रसाद,12 मई को भूतल एवं परिवहन मंत्रालय के साथ बैठक है-केशव प्रसाद,सड़क निर्माण को लेकर यूपी सरकार और भूतल-परिवहन मंत्रालय की होगी बैठक,छात्र शक्ति एवं राजा इन्फ्रास्ट्रक्चर नाम की दो फर्म को ब्लैक लिस्ट की गई,जो सरकारी तंत्र से मिलकर लूट मचाएं थे, उनकी जांच होगी-केशव मौर्या,तकनीकि समिति बनाकर ब्लैक लिस्ट फर्मों के काम की जांच होगी-मौर्या,फर्मों के निर्माण कार्य की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी-केशव प्रसाद,राजस्व बढ़ाने के लिए लीकेज बंद करने की आवश्कता है-केशव प्रसाद,आबकारी, खनन, बिजली सहित तमाम विभागों में बड़े लीकेज है-केशव,विभागों के लीकेज बंद कर सरकारी खजाने में उबाल आ जाएगा-केशव

मथुरा-नारी निकेतन की खिड़की काटकर 4 महिला कैदी फरार,3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक अभी भी फरार,नगर कोतवाली के बंगाली घाट नारी निकेतन का मामला

आगरा-शोहदों की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने एसपी सिटी से लगाई गुहार,एत्माउद्दौला पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप,शोहदों पर तेजाब डालने की धमकी देने का लगाया आरोप

मुरादाबाद-केंद्रीय मंत्री उमा भारती आज शहर में,रात 09:30 बजे सर्किट हॉउस पहुचेंगी उमा भारती,उत्तराखण्ड के रामनगर से कार से आएंगी उमा भारती,रात्रि विश्राम के बाद सुबह 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी उमा

लखनऊ-केन्द्र सरकार ने 6 आईएएस के काम में किया फेरबदल,यूपी कैडर के आईएएस अनंत कुमार सिंह सचिव कपड़ा मंत्रालय,रश्मि वर्मा को सचिव पर्यटन का चार्ज मिला,राकेश श्रीवास्तव मेम्बर सेक्रेट्री बैकवर्ड क्लासेज,संजय मित्रा सेक्रेट्री रोड एंड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय,लीना नायर सेक्रेट्री मिनिस्ट्री आफ वोमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट,जगदीश प्रसाद मीना स्पेशल सेक्रेट्री फूड प्रासेसिंग इंडस्ट्रीज 

सम्भल-किशोरी से दुष्कर्म के बाद एमएमएस किया वायरल,किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप,सम्भल कोतवाली पुलिस ने दर्ज  किया मुकदमा

दिल्ली-यूपी के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने ईटीवी से की खास बातचीत,वाराणसी में उद्योग लगाने को लेकर कल बनारस में करेंगे बैठक,यूपी सरकार ने 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार किया,अब सभी टेंडर ई-टेंडरिंग के माध्यम से किए जाएंगे-पचौरी

इलाहाबाद-इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 7 साल से अलग रहे पति-पत्नी को मिलाया,पति-पत्नी के बीच समझौते में दो वकीलों ने निभाई अहम भूमिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों वकीलों को नियुक्त किया था ऑब्जर्वर,बेटी की चाहत में साथ रहने को तैयार हुए हापुड़ के रहने वाले पति-पत्नी,हापुड़ के पति विकास सिंह ने पत्नी नीलम का साथ किया स्वीकार,जस्टिस भारती सप्रू,जस्टिस शशिकांत की खंडपीठ में हुई सुनवाई

बलिया-1857 के स्वतंत्रता संग्राम की याद में टाऊन हाल में गोष्ठी का आयोजन कल,संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम,नामी-गिरामी कलाकारों के साथ-साथ मंत्रालय के सचिव भी लेंगे भाग,सदर कोतवाली के टाऊन हाल सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम

फिरोजाबाद-अवैध वसूली में दारोगा 2 समेत 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड,श्रद्धालुओं की बसों से अवैध वसूली पर कार्रवाई,पुलिस अधीक्षक ने दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई,दक्षिण थाना क्षेत्र में सुहागनगर चौराहे का मामला 

गोण्डा-पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की,मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव की घटना

अलीगढ़-नाबालिग लड़की की अधेड़ व्यक्ति से शादी का प्रयास,लड़की के चाचा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत,पुलिस लड़की और उसके माता-पिता को लाई थाने,इगलास थाना क्षेत्र के वासुदेव फार्म हाउस का मामला

गोरखपुर-मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोरी होने का मामला,पुलिस ने बच्चा चोर महिला को पकड़ा, बच्चा बरामद,मेडिकल कॉलेज के गायनोलॉजी विभाग से बच्चा हुआ था चोरी,शहर कोतवाली क्षेत्र में टाउनहाल से हुई बरामदगी

वाराणसी-बुद्ध पूर्णिमा पर दीपों से जगमगाया सारनाथ का बुद्ध मंदिर,मूलगंध कुटी विहार परिसर में जलाए गए 21000 दीपक,बौद्धिष्टों ने दीप जलाकर की विश्वशांति की कामना

लखनऊ-केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह कल लखनऊ पहुंचेंगे,वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रात्री विश्राम करेंगे राधा मोहन,12 मई को कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे कृषि मंत्री,सायं 4.50 बजे नई दिल्ली के लिए करेंगे प्रस्थान

रायबरेली-घायल सीआरपीएफ कर्मी की इलाज के दौरान मौत,18 अप्रैल को दबंगों के साथ मारपीट में हुआ था घायल,पुलिस के कार्रवाई न करने से परिजनों में भारी आक्रोश,नाराज परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना,गुरुबख्सगंज थाना क्षेत्र के गंगा का पुरवा की घटना

गोण्डा-RTO समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,फर्जी तरीके से वाहन पंजीयन में दर्ज हुआ केस,कोर्ट के आदेश में शहर कोतवाली में दर्ज हुआ केस 

अमेठी-स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत,एक युवक की गंभीर घायल, लखनऊ रेफर,गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पैंगामोड़ की घटना

शाहजहांपुर-तीर्थ यात्रियों से भरी जीप खाई में पलटी,12 यात्री घायल,4 लोगों की हालत गंभीर,अल्लाहगंज के दहिना गांव के पास की घटना

बरेली-आईपीएल पर सट्टा लगा रहे 3 बुकी गिरफ्तार,5.70 लाख रुपए, 8 मोबाइल और कागजात बरामद,शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने की छापेमारी

कासगंज-गृह कलह में पति,पत्नी ने खाया जहर,गंभीर हातल में दोनों अस्पताल में भर्ती,मारहरा के गांव फरीदपुर गांव की घटना

बुलंदशहर-गंगा स्नान के दौरान मां,बेटे समेत 3 लोग डूबे,गोताखोर गंगा में डूबे लोगों को तलाशने में जुटे,अनूपशहर के मस्तराम घाट की घटना

हापुड़-किशोरी की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत,परिजनों के साथ गंगा स्नान करने आई थी किशोरी,गढ़ कोतवाली क्षेत्र में ब्रजघाट का मामला

हापुड़-नाले में किसान का शव मिलने से सनसनी,एक हफ्ते से लापता किसान का नाले में शव मिला,गढ़ कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव का मामला 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me