जौनपुर । भ्रष्टाचार व लूट खसोट मे लीन बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी के स्तर से कई तरफ से लूट पाट का इस जनपद मे वर्षो से किया जा रहा है जिले के आला हुक्मरानो को इसकी भनक तक नही है । जबकि बड़ी चालाकी से जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं एक ट्रवेल्स एजेन्सी के मालिक द्वारा बिगत कई वर्षो से प्रति माह लाखो रूपये सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है ।
खबर है कि शासना देश है कि आंगन बाड़ी केन्द्रो पर भ्रमण के लिए सीडीपीओ को वाहन सरकारी न मिलने पर किराये का वाहन लगाया जाये इस शासना देश के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव जी ने एक ट्रवेल्स से सौदा तय कर लिया बिना वाहन चले ही कागज पर वाहन चला कर प्रति माह लगभग दो से ढाई लाख रूपये तक सरकारी खजाने से निकाल कर ६० व ४० के अनुपात मे खुद एवं ट्रवेल्स मालिक आपस मे बटवारा कर ले रहे है एक भी वाहन आज तक किसी सीडीपीओ ने चलाया ही नही है। किसी भी वाहन का लागबुक आज तक नही बना कि कौन कितने किमी कहां चला है चूंकि यह काम सीडीपीओ को करना है जब वह वाहन पर चला ही नही तो लाग बुक कैसे भरा जायेगा इसके बावजूद जाल पफरेब का खेल कर सरकारी धनराशि की लूट का खेल बीते चार वर्षो से निर्बाध गति से चल रहा है । जांच होने पर बड़ा घोटाला सामने आ सकता है जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए पूरे मामले की जांच कराने की अपेक्षा है ।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me