जौनपुर महाराजगंज थाना क्षेत्र के विझवट निवासी राकेन्द्र कुमार सिंह इलाहाबाद में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।इनके अनुज नवीन कुमार सिंह अपनी प्राइवेट बोलेरो गाडी लेकर महराजगंज थाना क्षेत्र के आनापुर निवासी अमरनाथ यादव के पुत्र की बारात में शामिल होने प्रतापगढ़ जनपद के कन्हई थाना क्षेत्र के भैसनी गांव में गए थे।बीती रात 1:00 बजे के बाद बोलेरो जनवासे मे लॉक करके वहां से पचास मीटर दूर स्थित विवाह समारोह में शामिल होने चले गए।इसी दौरान चोरों ने इनकी बोलोरो गाड़ी उड़ा दिया।तड़के जब वह बोलोरो खड़ी करने के स्थान पर पहुंचे तो गाडी गायब देखकर उनके होश उड़ गए।उन्होंने घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। गाड़ी गायब होने से आरटीओ परिवार परेशान है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me