लखनऊ-प्रदेश के सभी विभागों में ई टेंडरिंग का शासनादेश जारी,सभी प्राधिकरणों, निगमों, संस्थाओं में ई-टेंडरिंग से ठेके,प्रदेश के सभी उपक्रमों में भी ई टेंडरिंग व्यवस्था लागू,उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक विभाग ने जारी किया आदेश
लखनऊ-उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों की सूची थोड़ी देर में,शशि प्रकाश गोयल सीएम कार्यालय के प्रमुख सचिव हो सकते हैं,1988 बैच के आईएएस आलोक कुमार की भी होगी तैनाती,प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अफसरों की हो सकती है तैनाती
लखनऊ-विधानसभा में आज की कार्यवाही सम्पन्न,कल 11 बजे से पुनः शुरू होगी विधानसभा की कार्रवाई
लखनऊ-सदन में रामगोविन्द चौधरी का हिन्दू धर्म पर विवादित बयान-'संकीर्ण विचारों के चलते हिन्दू धर्म पूरे भारत में ही नही फ़ैल पाया',1500 साल पहले आया इस्लाम पूरी दुनिया में फ़ैल गया-चौधरी,रामगोविन्द चौधरी ने भाजपा को झपटने वाली पार्टी बताया,'राम मंदिर का ताला खुलवाना,मूर्ति रखवाने का काम कांग्रेस ने किया',जब मंदिर बनने की उम्मीद हुई तो बीजेपी ने इसे झपट लिया-चौधरी,रामगोविन्द ने भाजपा को धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी बताया
लखऩऊ-सदन में आजम खां का बयान-सबसे बड़े बीफ एक्पोर्टर का मालिक कौन है-आजम,दुनिया का सबसे बड़े बीफ एक्पोर्टर का मालिक कौन है-आजम,राम मंदिर मामले पर हिन्दू पक्ष पहले कोर्ट गया-आज़म,तीन तलाक मामले पर बोले आज़म खां,इस्लाम में तीन मौके दिए जाते हैं-आजम खां,मैं तलाक के ख़िलाफ़ हूं-आज़म खां,बूचड़खाने का बिल राज्यपाल ने आगे नहीं बढ़ाया-आजम,मैं हमेशा समाजवादी रहूंगा-आजम खां
सहारनपुर-एडीजी आनंद कुमार का बयान-सहारनपुर की हिंसा,शर्मनाक घटना-एडीजी,दोषियों पर की जा रही है कड़ी कार्रवाई,समाज में समरसता बढ़ाने को कमेटी का गठन,भीम आर्मी मीडिया मूवमेंट पर जल्द होगी बड़ी कार्रवाई
लखनऊ-‘उत्तर प्रदेश संदेश’ के ‘सबका साथ-सबका विकास’ अंक का विमोचन,सीएम योगी ने सूचना विभाग की पत्रिका के अंक का किया विमोचन,योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना लक्ष्य-सीएम,पत्रिका को प्रत्येक स्तर के जनप्रतिनिधि तक पहुंचाया जाए-सीएम,सरकारी कार्यालयों,अकादमियों में भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो
लखनऊ-यूपी में पिछले 24 घंटे में हुई रिकार्ड बिजली की आपूर्ति,प्रदेश में एक दिन में 383 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई,पिछले वर्ष हुई थी सर्वाधिक 347 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई
शाहजहांपुर-प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को मारी गोली,प्रेमी की मौत,प्रेमिका गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,प्रेमिका से शादी न होने से प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम,आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मोहल्ले की घटना
दिल्ली-शिक्षामित्रों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई,शिक्षामित्रों ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील,NCTE एक्ट के तहत राज्य की नियुक्ति को नहीं किया जा सकता रद्द,शिक्षकामित्रों का समायोजन करने का अधिकार राज्य सरकार के पास,राज्य सरकार के अधिकार को बदला नहीं जा सकता-शिक्षामित्र
दिल्ली-शिक्षामित्रों के सहायक शिक्षक में समायोजन का मामला,यूपी सरकार और शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई पूरी,सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों के मामले पर फैसला रखा सुरक्षित,सभी पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित
इलाहाबाद-जूनियर हाईस्कूलों में तैनात अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा,केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को दी मंजूरी,अप्रूवल बोर्ड 2017-18 की बैठक में केंद्र ने बजट किया जारी,केंद्र से बजट जारी होने से अनुदेशकों में खुशी की लहर,अब अनुदेशकों को मिलेगा 17 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय
आगरा में बेखौफ बदमाशों का कहर,लूट का विरोध करने पर फौजी पर बरसाई गोलियां,बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे फौजी पर फायरिंग,गंभीर हालत में फौजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती,जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अटूस गांव की घटना
आगरा में बेखौफ बदमाशों का कहर,लूट का विरोध करने पर फौजी पर बरसाई गोलियां,बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे फौजी पर फायरिंग,गंभीर हालत में फौजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती,बैंक से निकाले गए रुपए फौजी के जेब से बरामद,जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अटूस गांव की घटना
इलाहाबाद-पार्ट टाइम ट्यूबवेल ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत,हाईकोर्ट ने नियमित कर्मचारियों के समान वेतन देने का दिया आदेश,सुरेश चन्द्र तिवारी केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पालन का आदेश,राज्य सरकार पर वेतन देने में भेदभाव करने का है आरोप,राज्य सरकार ने समान वेतन के एकल पीठ के फैसले को दी थी चुनौती
नोएडा-3700 करोड़ से अधिक के सोशल ट्रेड स्कैम का मामला,आरोपी अनुभव मित्तल की टीम के 2 अभियुक्त गिरफ्तार,ग़ाज़ियाबाद से प्रमोद कुमार विमल,हापुड़ से प्रमोद सोलंकी अरेस्ट,एसआईटी और यूपी एसटीफ ने दोनों को किया गिरफ़्तार,दोनों पर पॉजी स्कीम को प्रमोट और सजिश करने का आरोप
प्रतापगढ़-जिला अस्पताल मरीजों से हुआ ओवरफ्लो,करीब 2 दर्जन डायरिया पीड़ित बच्चों को फर्श पर लिटाया गया,बिना बिस्तर के दर्जनों डायरिया पीड़ित बच्चे फर्श पर लेटे,भीषण गर्मी में अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड की गैलरी में पड़े मासूम,परिजनों ने अपने घर से पंखा लाकर बच्चों के सामने लगाया,जिला अस्पताल में नहीं मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था
आजमगढ़-अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत,दो लोग गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,जीयनपुर कोतवाली के बाघखालीस गांव की घटना
मेरठ-
2016 पीएचडी प्रवेश प्रकिया में घोटाला,चौधरी चरण सिंह विवि के तत्कालीन वीसी पर गड़बड़ी का आरोप,पीएचडी कर रहे छात्र सुशांत राजूपत ने लगाया भेदभाव आरोप,सुशांत ने शिक्षा माफियाओं से बताया जान का खतरा
कानपुर-3 दिन पूर्व हुए अधेड़ व्यक्ति की हत्या का खुलासा,पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या,शराबी पति की पिटाई से तंग आकर की हत्या,अर्मापुर थाना क्षेत्र में मिला था अधेड़ का शव
बुलंदशहर-प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार,राजस्थान में 1.50 लाख में बेची थी बुलंदशहर की युवती,1 माह बाद युवती को बुलंदशहर पुलिस ने किया बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार,महिला समेत दूसरे तस्कर की तलाश जारी
भदोही-डीएम ने ARTO कार्यालय का किया निरीक्षण,DM के निरीक्षण में अनुपस्थिति मिले ARTO,डीएम ने ARTO को कारण बताओ नोटिस जारी किया,लापरवाही पर यात्री कर अधिकारी को भी नोटिस जारी
भदोही-गोपीगंज थाने में हुई प्रेमी-प्रेमिका की हुई शादी,थाना परिसर के मंदिर में पुलिस ने करायी शादी,दोनों पक्षों में विवाद के बाद थाने पहुंचा था मामला
पीलीभीत-आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत,7 झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा गया,बीसलपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की घटना
लखीमपुर-नहर में नहाने गए 4 बच्चे डूबे,2 बच्चों को गोताखोरों ने बचाया,2 बच्चों की गोताखोर कर रहे तलाश,गोला के भटपुरवा इलाके की घटना
मेरठ-रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा,4 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया,ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार का मामला
ग्रेटर नोएडा-दादरी के बहुचर्चित बिसाहड़ा कांड का मामला,जेल में बंद युवकों के साथ बंदियों ने की मारपीट,एक युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती,बिसाहड़ा मामले में जेल में बंद हैं 11 आरोपी
बरेली-संदिग्ध हालत में विवाहिता की जहर खाने से मौत,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप,आरोपी पति,ससुर,मामा,दोस्त भी गिरफ्तार,प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर की घटना
बहराइच-तेज आंधी से 2 लोगों की मौत,4 लोग घायल,मोतीगरपुर और मिहीपुरवा गांव की घटना
फर्रुखाबाद-तेज आंधी के साथ जमकर बारिश और ओलावृष्टि,कमालगंज इलाके में लोगों को गर्मी से मिली राहत
इटावा-प्रशासन की पेट्रोल पंपों पर छापेमारी जारी,जिले के 2 पेट्रोल पंप की 1-1 मशीन हुई सीज,दोनों ही पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल की घटतौली आई सामने,भरथना के शीलादेवी और विद्यासिलिंग पेट्रोल पंप सीज
बलरामपुर-भारी बारिश में क्रय केन्द्र पर रखा 125 कुंतल गेहूं भीगा,गेंहू भण्डारण में क्रय केन्द्रों की लापरवाही उजागर,गैंसड़ी के खाद्य एवं विपणन विभाग के क्रय केन्द्र का मामला
मऊ-आरटीओ विभाग ने शुरू की चेकिंग,परमिट का उल्लंघन करने पर दर्जन भर बसें सीज,ओवरलो़डिंग पर एक दर्जन से ज्यादा ट्रक भी सीज,सराय लखंशी थाना क्षेत्र में एआरटीओ का अभियान
देवरिया-हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से बाइक में लगी आग,आग लगने से बाइक हुई जलकर खाक,सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने रास्ते पर लगाई रोक,सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास का मामला
लखनऊ-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का मऊ आगमन एक जून को,प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे मनोज सिन्हा,राज्यपाल राम नाईक करेंगे प्रतिमा का अनावरण,डॉ.राज कमल राय,राजकुमारी राय की प्रतिमा का अनावरण,कैबिनेट मंत्री रीता जोशी समेत कई अन्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद
अलीगढ़-ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही की मौत,एटा का रहने वाला था मृतक सिपाही अखिलेश,सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना
रायबरेली-एनएचएम निदेशक ने सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण,एसीएमओ पर कार्रवाई न करने पर मांगा स्पष्टीकरण,एसीएमओ पर आयरन की गोली में वितरण में लापरवाही का आरोप
कासगंज-पति पर पत्नी की हत्या कर अंतिम संस्कार के प्रयास का आरोप,पुलिस ने जलती चिता से विवाहिता के शव को निकलवाया,सिढपुरा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर की घटना
फिरोजाबाद-मथुरा में सर्राफा व्यापारी की हत्याओं से पुलिस सक्रिय,एसएसपी ने ज्वैलर्स की दुकानों का किया निरीक्षण,व्यापारियों को दुकान में CCTV लगाने के दिए निर्देश
आगरा-डीजीपी सुलखान सिंह पहुंचे आगरा सर्किट,सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे डीजीपी,सुबह 9 से 11 बजे तक डीजीपी करेंगे बैठक,जोन से सभी कप्तान बैठक में रहेंगे मौजूद
इलाहाबाद-बाहुबली अतीक अहमद की जमानत अर्जी पर हुई सुनवाई,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा काउन्टर एफीडेविट,शिआट्स में बवाल और मारपीट मामले में आरोपी है अतीक
पीलीभीत-अनशन कर रहे परिवार के 3 लोगों की हालत बिगड़ी,तीनों लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,बेटे को झुठे केस में फंसाने का पुलिस पर आरोप,न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित परिवार बैठा धरने पर,पेट्रोल पंप व्यवसाई के अपहरण के मामले में भेजा था जेल,नगर कोतवाली के नेहरू ऊर्जा पार्क का मामला
मेरठ के कई इलाकों में 24 घंटे से बिजली गुल,बिजली विभाग के अधिकारियों ने बंद किए फोन,लिसाड़ीगेट इलाके में हजारों लोग बिजली न आने से परेशान,बिजली के साथ पानी के लिए भी त्राही-त्राही कर रहे लोग
एटा-देशी और अंग्रेजी शराब बनाने की नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़,भारी मात्रा में नकली होलोग्राम,रैपर और उपकरण बरामद,करोड़ों की नकली शराब बरामद,2 लोग मौके से गिरफ्तार,देहात कोतवाली के आईटीआई के पास चल रही थी फैक्ट्री
बहराइच-आंधी और तूफान से जिले में तबाही,जिले में अलग-अलग स्थानों पर 7 लोगों की मौत,6 लोग गंभीर रुप से घायल,150 कच्चे मकान गिरे
जिले में दर्जनों पेड़ गिरे,कई मार्गों पर लगा जाम,मिहिपुरवा तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा तबाही
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me