डॉ ए. के.यादव
क्षेत्र के बहरीपुर बाजार स्थित मस्जिद के बाहर नाली कई महीनों से साफ नहीं की गई हैं। यहां टूटी फूटी नालियां उफनने को आतुर हैं। यदि बारिश हुई, तो मुस्लिम नमाजिसों को मस्जिद तक जाने के लिए खासी मुश्किलें उठानी पड़ेगीं। वहीं यहां की कुछ कच्ची गलियों का बेहद बुरा हाल है। मिट्टी की कच्ची गलियों में जब दुपहिया वाहन गुजरते हैं, तो धूल के गुबार नजर आते हैं। मुहल्ला वासियों का कहना है कि हमें तो गांवों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। बाजार की दूसरी मस्जिद को जाने वाले रास्तों का भी बुरा हाल है। यहां भी गंदगी के अंबार लगें हैं। अधिकांश नालियां चोक पड़ी हैं।
रतासी स्थित मस्जिद के पास एकत्रित कचरे पर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी हर वक्त बनी रहती है। गॉव के पुरवा मस्जिद के करीब तो हालात और भी खराब हैं। मस्जिद की ओर जाने वाला हर रास्ता मुख्य मार्ग से इतना नीचा है कि बारिश में मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। गंदा पानी मस्जिद के करीब ही जमा होता रहता है। ग्रामीण बोले कम से कम रमजान तक व्यवस्थाएं तो सुधरें। यही हाल क्षेत्र के मेढ़ा, तियरा, गोनौली, मल्लूपुर, महदा आदि गॉव की मस्जिदों के पास का भी है।
विकास तो दूर, सफाई तक नहीं होती
-पंचायतीराज विभाग विकास के नाम पर ठेंगा दिखाया है। तमाम गलियां आज भी कच्ची हैं। मस्जिदों के आसपास गंदगी का अंबार लगा है। गॉव के शाही ईदगाह पर साफ-सफाई की बात तो दूर रही वहां गेट के पास बकरे तथा मु्र्गे काटे जा रहे हैं।
- - जमाल अंसारी
रमजान का महीना चल रहा है, अब तो सुधार कराना चाहिए। लोग पाक होकर घरों से निकलते हैं परन्तु रास्ते की गंदगी से इबादतगाह पहंचते-पहुंचते नापाक हो जाते हैं।
- - - - इकरामुद्दीन
-आवारा पशुओं एंव बकरियों तथा मुर्गे-मुर्गियों के रख रखाव के लिए ग्रामीणों को कहा गया है, मगर अब तक कोई ऐसी पहल नहीं की गई कि लोग अपने पशुओं को बाड़े में बंद रखने को विवश हो सकें।
- - -मुन्ना मास्टर
-पेयजल की भी खासी किल्लत बनी हुई है। साफ-सफाई पर तो ग्राम पंचायत का ध्यान है ही नहीं।
- - -मो० जाबिर
-लाखों रुपए सफाई पर प्रति वर्ष खर्च होने के बाद भी क्षेत्र के प्रमुख इलाकों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही। विभाग को सफाई कर्मियों की उदासीनता पर जवाबदेही तय कर देनी चाहिए।
- - -मो० शमीम
रमजान माह के मद्देनजर साफ-सफाई के लिए हर मुहल्ले में सर्वे कराया जा रहा है। तैनात सफाईकर्मी नियमित घर-घर मुहल्लों में जाकर लोगों से संपर्क कर जानकारी ले रहे हैं कि उनके क्षेत्रों में कहां-कहां सफाई करनी है,
कृष्ण कुमार प्रधान बहरीपुर
लापरवाह सफाईकर्मियों पर लगाम लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me