Blog

मंगलवार, 2 मई 2017

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

दिल्ली-चुनाव आयोग जल्द ही बुलाएगा ऑल पार्टी मीटिंग,ईवीएम पर उठ रहे सवालों को लेकर बुलाई जायेगी बैठक,आने वाले चुनावों में वीवीपैट का होगा प्रयोग

लखनऊ-गोंडा के कर्नलगंज विधायक ने सीएम से की शिकायत,एलगिन चरसड़ी बांध के टेंडर में धांधली की शिकायत की

सीतापुर-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का सीतापुर दौरा आज,नैमिषारण्य में अफसरों के साथ मौर्या करेंगे बैठक,संगठन के एक मिशन कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

पीलीभीत-हथियारबंद 10 बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट,विरोध करने पर परिवार को बदमाशों ने जमकर पीटा,गंभीर हालत में परिवार के दो लोग सीएचसी में भर्ती,80 हजार नगदी,5 तोला सोना सहित लाखों की लूट,मौके पर पहुची डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी,बीसलपुर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर इलाके की घटना

मुरादाबाद-कलियुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटका,अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की हुई मौत,पति से झगड़े के बाद 3 माह की बच्ची को पटकने का आरोप,पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया,मूढापांडे थाना क्षेत्र के रायपुर डिलारा गांव की घटना

हमीरपुर-शादी समारोह से लौट रहे युवक को दबंगों ने मारी गोली,गंभीर हालत में युवक का सीएचसी में चल रहा इलाज,3 लोगों पर केस दर्ज,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी,राठ कोतवाली कस्बे के शंकर धाम पैलेस के पास की घटना

लखनऊ-अब सूबे के सभी जिलों में खुलेंगे आशा ज्योति केंद्र,यौन उत्पीड़न,एसिड अटैक,घरेलू हिंसा से पीड़ितों को मिलेगी मदद,3 तलाक पीड़ित महिलाओं को भी मिलेगी कानूनी,चिकित्सीय मदद,पिछली सरकार ने सूबे के 11 जिलों में बनाए थे आशा ज्योति केंद्र,आशा ज्योति केंद्रों में पीड़िताओं को दी जाएगी रोजगार परक ट्रेनिंग

लखनऊ-परिवहन विभाग ने 1 जून से बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस,परिवहन आयुक्त ने डिवाइस सिस्टम के लिए NIC को लिखा पत्र,संभागीय, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालयों में लगेगी डिवाइस 

लखनऊ-औद्योगिक सेवा गारंटी अधिनियम लाएंगी यूपी सरकार,औद्योगिक विभागों को न्यायालय से पहले सुलझाने के लिए बनेगा ट्रिब्यूनल,3 मई को औद्योगिक निवेश के लिए बनी समिति में लगेगी मुहर,उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हैं समिति के अध्यक्ष

पीलीभीत-केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के दौरे का दूसरा दिन,सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करेंगी मेनका गांधी,सामूहिक विवाह में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे,चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज होगा सामूहिक विवाह

हमीरपुर-घर के बाहर सो रहे वृद्ध की नाले में गिरने से मौत,तेज आंधी की चपेट में आने से हुआ हादसा,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,राठ कोतवाली कस्बे के चरखारी रोड का मामला

इलाहाबाद-अर्धकुम्भ 2019 को लेकर अखाड़ा परिषद् की महत्वपूर्ण बैठक आज,मौजगिरि आश्रम जूना अखाड़ा में शाम 4 बजे आयोजित होगी बैठक,परिषद् अध्यक्ष नरेंद्र गिरी समेत सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

फर्रुखाबाद-अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 2 लोगों की मौत,सड़क के किनारे खड़ा व्यक्ति गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,घटना से आक्रोशित लोगों ने बरेली हाइवे पर लगाया जाम,मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र मुरहाद गांव की घटना

लखीमपुर-तेज आंधी में गिरे पेड़ से टकराकर युवक की मौत,पलिया से लौट रहा था बिजुआ निवासी युवक,भीरा थाने के बरमबाबा के पास की घटना

वाराणसी-आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत,घर में सो रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली,चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढाब इलाके की घटना

प्रतापगढ़-तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौके पर एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल,कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फरेदुपुर की घटना 

जालौन-पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पर मारा छापा,हिस्ट्रीशीटर अनिल दोहरे समेत 5 लोग अरेस्ट,दो हजार नकली शराब की बोतलें की बरामद,नकली शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की,गोहन थाना क्षेत्र के बड़ीसुरावली गांव से अरेस्टिंग

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me