अमित यादव महराजगंज
महराजगंज(जौनपुर)-महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर बाजार के पूर्वी भाग मे डीएन प्राथमिक विद्यालय और दूधनाथ जूनियर हाई स्कूल गद्दोपुर के ठीक नब्बे मीटर दूर देशी शराब की दुकान है जो काफी दिनो से चरियॉही के प्रधान पति सुबेदार यादव के कमरे मे संचालित है जिसके विरोध मे स्कूल के बच्चो ने शराब दुकान अन्यत्र हटाने हेतु ब्लाक पर एक पत्रक भी सौपा था उसके बाद क्षेत्रिय विधायक रमेशचन्द्र मिश्र से अभिभावको की फोन से बातचीत भी हुई विधायक ने उसी दिन शाम तक हटवा देने का आश्वासन भी दिया परन्तु पन्द्रह दिन से अधिक बीत गये.यहा दिन प्रतिदिन शराबियो का आतंक बना रहता है.विद्यालय के प्रबन्धक एच एल यादव का कहना है कि आये दिन शराबी स्कूल के रास्ते मे बैठकर शराब पीकर बच्चो के साथ बदसलूकी भी करते है स्कूल का एक ही रास्ता होने के कारणबच्चे शराबियो के उत्पात से स्कूल छोडने को मजबूर है अधिभावक कोवी निवासी इस्तखार दिनेश बसहरा के कन्हई गद्दोपुर के रामपाल बरहूपुर के पिन्टू बेनीमाधव आदि ने स्कूल के रास्ते से शराब दुकान हटाये जाने की मॉग की है.और साथ-साथ ये भी कहा की अगर दुकान यहा से नही हटेगी तो हम सभी लोग तोड़-फोर करने के लिये बाध्य होंगे
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me