करौंदीबाजार/कंचनपुर। फाजिलनगर से रुपये की वसूली कर घर लौट रहे कारोबारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रामगुलाम टोला के शास्त्रीनगर निवासी वेदप्रकाश श्रीवास्तव की अमर ज्योति चौराहे पर कपड़े की दुकान है।
बुधवार को वेदप्रकाश श्रीवास्तव, अमर ज्योति चौराहा निवासी बिट्टन जायसवाल के साथ कुशीनगर, फाजिलनगर इलाके में बकाया रुपये की वसूली में गए थे। रात को दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। तरकुलवा-कंचनपुर के बीच बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वेदप्रकाश और बिट्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टर ने वेदप्रकाश श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। जबकि बिट्टन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। कपड़ा कारोबारी की पत्नी कामिनी और तीन बच्चे सदमे में है। सूचना मिलते ही घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me