जौनपुर। जिले नवागत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने मीडिया से पहली मुलाकात मे दावा ठोंका कि जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना एवं कानून का राज स्थापित करना मेरी प्राथमिकता मे रहेगा । इसमे मीडिया के सहयोग की जरूरत होगी विश्वास है मीडिया हमारा साथ देगी । इसके साथ ही दूर दराज से आने वाले पीड़ितो से सम्बन्धित लोक शिकायतो का निस्तारण करना भी हमारी प्राथमिकता मे रहेगा ।
श्री मिश्रा ने कहा सरकार की प्राथमिकताओ का पालन करना हमारी जिम्मेदारी रहेगी ।
चिकित्सा शिक्षा ग्रमीण क्षेत्र का विकास हमारे लिए महत्व पूर्ण कार्य होगे ।भ्रष्टाचारी सावधान हो जाये पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी मै किसी को बक्सने वाला नही हूं ।
कानून ब्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि एसपी से बात करूंगा पूरे जिले मे कानून का राज होगा किसी भी स्तर पर शिकायत मिलने पर कार्यवाही होगी ।
जिले मे १५ जून तक सड़के गड्ढा मुक्त कर दी जायेगी । मै इमानदारी से लोक सेवक के रूप मे काम करूंगा और सभी बिभागो से यही अपेक्षा भी रहेगी ।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me