Blog

बुधवार, 5 जुलाई 2017

यूपी में 41 IPS अफसरों के तबादले

छत्तीसगढ़: सभी अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बंद, ट्रक वालों ने मिठाइयां बांटते हुए कहा- जो बारह साल में नहीं हुआ वो बारह घंटे में हो गया।

दिल्ली: तेल अवीव के एयरपोर्ट पर इजरायल के PM से तीन बार गले मिले पीएम मोदी, मोदी ने येरुशलम में देखा फूलों का खेत, इजरायल ने मोदी पर रखा फूल का नाम।

इजरायल: प्रधानमंत्री मोदी आज इजरायल के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात; कई समझौतों पर हो सकता है हस्ताक्षर।

दिल्ली: जीएसटी पर उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का ट्विट- GST की वजह से जिन वस्तुओं का दाम बढ़ा है उसका नया MRP भी लिखें, जिससे आम उपभोक्ता को GST से प्रभावित MRP की जानकारी मिल सके।

लखनऊ: यूपी में 41 IPS अफसरों के तबादले,अमित पाठक एसएसपी गोरखपुर, यूपी पुलिस में बहुत बड़ा फेरबदल, सूर्य कुमार शुक्ला डीजी होमगार्ड बनाए गए, कई जिलों के एसपी के भी तबादले,संजय एम तरडे एडीजी प्रशिक्षण बने, आदित्य मिश्रा एडीजी कार्मिक बनाए गए, एडीजी एलओ पद से हटाए गए आदित्य मिश्रा, आनंद कुमार यूपी के नए एडीजी एलओ बने,पीसी मीणा एडीजी पुलिस आवास निगम बने, प्रशांत कुमार एडीजी मेरठ जोन बनाए गए, एमके, बसाल एडीजी ट्रैफिक बनाए गए,वितुल कुमार आईजी भर्ती बोर्ड बने,राजेश श्रीवास्तव आईजी इंटैलिजेंस, विजय प्रकाश आईजी फैजाबाद रेंज, प्रमोद कुमार एसपी बलरामपुर बने, प्रीतिंदर सिंह एसएसपी मुरादाबाद बने, मंजिल सैनी एसएसपी मेरठ बनाई गईं, कलानिधि नैथानी एसपी पीलीभीत बने, शिवहरि मीना एसपी रायबरेली बने, अमित वर्मा एसपी सुल्तानपुर बने, आरके भारद्वाज एसएसपी वाराणसी बने, अशोक पांडे एसपी कौशाम्बी बने, शालिनि को एसपी बांदा बनाया गया, अमरेंद्र सिंह एसपी जालौन बनाए गए, नितिन तिवारी एसएसपी मथुरा बने, मनोज तिवारी एसएसपी एटीएस लखनऊ, देवरंजन वर्मा एसपी अभिसूचना फैजाबाद, जे रविंदर गौड़ सेनानायक 9वीं पीएसी, आरपी पांडे एसपी अभिसूचना मेरठ, गौरव सिंह एसपी सुरक्षा लखनऊ, रोहन पी कनय एसपी एलआईयू वाराणसी, स्वप्निल ममगैन एसपी डीजीपी ऑफिस, अभिषेक सिंह सेनानायक 44वीं PAC मेरठ, वीरेंद्र मिश्रा सेनानायक 6वीं PAC मेरठ, श्रीपति मिश्रा एसपी विजिलेंस लखनऊ, दीपिका तिवारी सेनानायक 15वीं PAC आगरा, अरविंद सेन एसपी सीबीसीआईडी, विनोद मिश्रा सेनानायक 44वीं PAC , वीरेंद्र कुमार अध्यक्ष पुलिस भर्ती बोर्ड, महेंद्र मोदी डीजी तकनीकी सेवाएं, जवाहरलाल त्रिपाठी डीजी नागरिक सुरक्षा, सुजानवीर सिंह डीजी अभियोजन बने एचसी अवस्थी डीजी सतर्कता लखनऊट, आलोक प्रसाद डीजी EOW बने।

बुलंदशहर: अहमदगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसा, दो बाईकों की आमने सामने की भिड़न्त में दो युवकों की मौत, दो घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।

एटा: मकान की छत गिरने से एक किशोर की मौत, 3 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार, मारहरा थाने के भोगपुर का मामला।

शाहजहांपुर: मानवता को झकझोर देने वाली घटना- बच्चों ने भीख मांग कर जुटाए मां के कफन के पैसे, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me