जौनपुर - सिंगरामऊं - ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। शिकायत कर्ता ने पूर्व मे कराये गये विकास कार्यों मे अनियमितता, और खुली बैठक न आयोजित करने तथा चहेतो को लेकर काफी नाराज थे।अपात्रों का नाम सूची में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। बाद में मामले को शान्त कराने कें लिए डायल १०० बुलाना पड़ा, तब जाकर बैठक पुन:शुरू हुई l
बता दें कि बदलापुर वि० ख० विकास खंड के बहरीपुर गांव निवासी बीडीसी पति सतीश उपाध्याय की शिकायत पर मंगलवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई थी, बैठक ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह व सहायक वि० अधिकारी अच्छेलाल तथा अवर अभियन्ता लघु सिंचाई यादवेन्द्र प्रताप सिंह और प्रधान कृष्ण कुमार हलवाई की मौजूदगी में शुरु हुई, जिसमें विकास कार्यों का सत्यापन आवास की सूची एवं राशन कार्ड एंव अन्य कार्यो का सत्यापन कार्य हो रहा था। बैठक प्राथमिक विद्यालय बहरीपुर पर आयोजित हो रही थी जिसको लेकर कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरु कर दिया, जिस पर डायल १०० की टीम बुलाना पड़ा तब बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ सकी। सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि आज तक ग्राम सभा की एक भी खुली बैठक नही की गयी तथा ग्राम सभा में सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है।मौजूद महिलाओं समेत अन्य ग्रामीणों ने बैठक मे मनरेगा में काम की मांग की तथा आवास की सूची में अपात्रों का नाम शामिल किए जाने पर उपरोक्त लोगों द्वारा कड़ी आपत्ति जताई गई ।कुछ लोगो ने प्रधान पर आवास के लिए घूस लेने तथा प्रधान के करीबी मोनू पर आनलाईन आवेदन करने के लिए पैसा लेने की बात भी कही, कुछ ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान अपने चहेतों का नाम आवास तथा शौचालय की सूची में शामिल कर लिया है जिससे गरीब तबके के लोग लाभ से वंचित हो गए हैं, योजनाओं के पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है । तथा अपात्रों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ तथा अपने चहेतो को दे दिया गया । बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी ने आवास, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं को एक एक कर पढ़ा और लोगो ने सही गलत का जवाब दिया। शिकायत कर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल की बाउंड्रीवाल में भी घपलेबाजी हुई है जबकि बाउंड्रीवाल का निर्माण पिछले प्रधान के कार्यकाल में हुआ था। तथा जाब कार्ड धारकों से धनउगाही की शिकायत पर सभी कार्ड धारकों ने इससे इन्कार कर दिया। इस बावत ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि सही तरीके से पात्रों का चयन किया जा रहा है , राशन कार्ड का सत्यापन शुरू हो गया है, मनरेगा मजदूरी का भुगतान अविलंब करवा दिया जाएगा कोई भी समस्या हो तो लिखित तौर पर अधिकारियों को अवगत करवाने को कहाl यदि अपात्रों का नाम आवास सूची में शामिल किया गया है तो इसकी की भी जांच कराई जाएगी। इसी प्रकार ग्रामीणो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। ग्राम प्रधान का कहना है कि विकास कार्य बगैर पक्षपात किए पारदर्शिता पूर्ण किया जा रहा है, यह केवल राजनीतिक द्वेश के चलते फर्जी शिकायत की जा रही है। रही बात खुली बैठक की मैं खुली बैठक मैं ही कार्य योजना बनाया हूँ, जिसकी अखबार कटिंग भी हमारे पास है। बैठक में ग्रामपंचायत सदस्य गण, पूर्व प्रधान महेन्द्र यादव, रविन्द्र गिरि, संजय सिंह, जयनारायण उपाध्याय, जमाल अंसारी,राजेश जायसवाल तथा ग्राम सभा के तमाम लोग मौजूद रहेl

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me