Blog

शनिवार, 15 जुलाई 2017

आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को इन्दिरा चौक पर हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रर्दशन किया

पत्रकार : पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर 15 जुलाई!  अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को इन्दिरा चौक पर हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रर्दशन किया।तथा आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाये। ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीते दस जुलाई की रात बाबा बर्फानी का दर्शन करके लौट रहे गुजरात के श्रध्दालुओ से भरी बस को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया था। इस वारदात के बाद से हिन्दुओ में खासा गुस्सा है।और उन्होनें कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला नहीं, बल्कि यह देश के सम्मान पर हमला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चाहिये कि अब सेना को खुली छूट प्रदान कर दें जिससे आतंकवाद जड से खत्म हो सके।लोगों ने चौक पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान कुलदीप सिंह, दिवस शुक्ला, अंखण्ड सिंह,अमृतेष शर्मा,वृजामोहन गुप्ता, महेन्द्र सेठ, रवि आदि लोग मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me