Blog

सोमवार, 17 जुलाई 2017

मछलीशहर क्षेत्र के रामनगर गांव में जेेसीबी लेकर नाली का निर्माण

बरईपार मछलीशहर क्षेत्र के रामनगर गांव में जेेसीबी लेकर नाली का निर्माण कराने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के हंगामा के बाद काम बंद रोकना पड़ा। आरोप है कि पुलिस मनमानी तरीके से भूमिधरी जमीन पर नाली का निर्माण कराना चाहती है। जबकि की पहले से ही उसपर एसडीएम ने काम नहीं कराने का आदेश दे चुके हैं।
गांव में दो पक्षों के बीच नाली को लेकर खींचा तानी चल रही है। रविवार को पुलिस जेसीबी लगाकर नाली खोदवाना चाहती है। जेसीबी मौके पर पहुंच गया और नाली की खोदाई भी शुरू करा दिया। प्रधान और गांव के चीनी प्रसाद गुप्ता आरोप है कि भूमिधरी जमीन को ग्राम सभा की भूूमि बताकर जबरन नाली खुदवाया जा रहा है। जब विरोध शुरू हुआ और एसडीम द्वारा नाली न खोदने का आदेश दिखाने लगा तो पुलिस के तेवर बदल गए। राजस्व विभाग के कानूनगो उपेंद्र नाथ उपाध्याय ने अपनी असहमति पुलिस को बताया। कहा कि एक पक्षीय कार्य करना ठीक नहीं है। प्रधान का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस नहीं मानी और नाली खुदवाने लगी। गांव के सैकड़ो लोग जमा हो गए। विरोध जताया और हंगामा खड़ा दिया। यह नजारा देख पुलिस दोनो पक्षों को थाने पर बुलाकर काम बंद करवा दिया और वहां से खिसक लिया। एसडीम रमापति बिन्द से ने बताया कि की हमने कार्य को तुरंत रूकवाने का आदेश दे दिया। मामले की जांच कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me