Blog

मंगलवार, 18 जुलाई 2017

यूपी विधानसभा की सुरक्षा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हदय नारायण दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि वह विधानभवन की सुरक्षा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। दीक्षित ने विपक्षी सदस्यों के आग्रह पर कहा, `मैं सभी दलों के नेताओं के साथ इस मुददे पर बैठक करूंगा।`

सदन की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने सीसीटीवी काम नहीं करने और विधानसभा की सुरक्षा का मामला उठाना चाहा। अध्यक्ष ने हालांकि इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि इस समय प्रश्नकाल है। इस पर कांग्रेस सदस्य मुद्दे को गंभीर बताते हुए आसन के सामने आ गए।

अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों की बात रिकार्ड में नहीं जाएगी। उपद्रव करना अच्छी बात नहीं है। नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि यह गंभीर मसला है ना कि उपद्रव। बसपा के लालजी वर्मा ने कहा कि सदस्य अपने मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की जाए। अध्यक्ष दीक्षित सर्वदलीय बैठक पर सहमत हो गये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me