Blog

गुरुवार, 20 जुलाई 2017

अनियमितता पर प्रधानाध्यापक निलम्बित


जौनपुर 20 जुलाई विलंब से प्राप्त सूचना के अनुसार केराकत तहसील के  विद्यालय में अनियमितता पाए जाने पर  प्रधानाध्यापक को निलम्बित करते हुए सहायक अध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी को निलम्बित करने के लिए संस्तुति की गयी है।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने  केराकत तहसील के बेलहरी विकास खण्ड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 21 बच्चों का नामांकन किया गया। इन्हीं बच्चों का नामांकन बेलहरी के ही माता सुदामा देवी पब्लिक स्कूल में भी किया गया था। इस विद्यालय की कक्षा एक से पांच तक ही मान्यता है। इसकी शिकायत मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह को भेजकर आज जांच करायी गयी। जिसमें अनियमितता  की शिकायत पाई गयी थी ।जबकि जनपद केअनेक विद्यालयो मे आज भी नियुक्ति अध्यापकों के स्थान पर बाहरी अध्यापक पढा रहे है जिसकी जाँच गोपनीय तरीके से करायी जाय तो सच्चाई सामने आ जायेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me