जौनपुर स्थानीय थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के डड़ारी गांव में रविवार को दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एकलौता पुत्र होने के नाते मां-बाप रोते-रोते बेहोश हो जा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गये और परिजनों को ढाढस बंधा रहे है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि उक्त गांव रविवार को नीम के पेड़ और पक्की दीवार के सहारे डाले गये झूले पर अखिलेश मौर्या का सात वर्षीय पुत्र राजा जो कक्षा सातवीं का छात्र है झूला झूल रहा था। इसी दौरान दीवार गिर गयी जिसकी चपेट में आने से मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना स्थल से उठी चीख पुकार की आवाज सुन परिजन समेत स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। एकलौते पुत्र की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके मां-बाप रोते रोते बेहोश हो जा रहा है। मृतक के दादा अच्छेलाल समेत घर के हर सदस्यों का भी यही हाल है। स्थानीय लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे है। किसी तरह से लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me