जौनपुर सिंगरामऊं - यूपी में योगी की सरकार बनने के बाद भले ही एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया हो। लेकिन यह टास्कफोर्स भू-माफियाओं के आगे बौना साबित हो रहा है। योगी सरकार ने इस टास्क फोर्स की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद को दी है। लेकिन अधिकारियों की शिथिलता के कारण सार्वजनिक जमीनों से कब्ज़ा हटने का नाम नहीं ले रहा है। रही कसर स्थानीय पुलिस पूरी कर रही है जो दबंगों और भू-माफियाओं के आगे घुटने टेक कर फाइलों में मुस्तैदी दिखाने में मस्त है। ताजा मामला बदलापुर तहसील क्षेत्र का है यहां विभागीय लापरवाही के कारण तालाब की जमीन पर पूर्ण रूप से कब्जा कर संपर्क मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया गया था। इससे आहत होकर ग्रामीणों ने मार्ग से अतिक्रमण हटवाने का आग्रह किया। लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
बदलापुर के पूरारजवार गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि गॉव की खाता संख्या 0185 , गाटा संख्या 335/0.0160 व 336/0.1130 राजस्व अभिलेखानुसार जल गड़हे की भूमि है। जिस पर गॉव के ही भू-माफिया द्वारा कब्जा कर मकान बना लिया गया और बगल सटे महत्वपूर्ण खड़ंजा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की परेशानी बढ़ गयी तो व्यथित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीएम डॉ० विश्राम यादव से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने हल्का लेखपाल जयचंद्र को मौके पर भेज कर पैमाइस कराकर भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया परन्तु दो माह बीत जाने के बाद भी आज तक उक्त प्रकरण में कोई कार्रवाई नही हो पायी। जबकि प्रदेश सरकार एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का ढिढोरा पीट रही है। इस बावत एसडीएम बदलापुर डॉ० के एस पांडेय से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि शासनादेश के मुताबिक भू-माफियाओ को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me