जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 22 वर्ष पूर्व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) शाहगंज में हुए सिपाही अजय सिंह हत्याकांड की सुनवाई में एक बार फिर तेजी आ गई है। उच्च न्यायालय ने मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया है। प्रत्येक कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च न्यायालय भेजी जाती है।
पुलिस के अनुसार सीबीसीआईडी द्वारा मुकदमें की मानिटरिंग करते हुए अदालत द्वारा गवाहों को जारी गिरफ्तारी वारंट के संबंध में पुलिस अधीक्षक को गवाहों को पेश करने का निर्देश दिया गया। हत्यारोपी पूर्व सांसद उमाकांत यादव और अन्य पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। आठवें गवाह पुलिसकर्मी राजेंद्र प्रसाद यादव का बयान दर्ज हुआ। शेष पुलिसकर्मियों और अन्य गवाहों की गिरफ्तारी का वारंट अपर सत्र न्यायाधीश एफ टी सी प्रथम बलराज सिंह ने जारी किया है।'
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me