Blog

मंगलवार, 29 अगस्त 2017

आरबीआई जल्दी ला सकता है 1000 रूपय का नोट

दिल्ली: गुरमीत राम रहीम को मिला नया कैदी नंबर 8647, रात भर जेल में जागता रहे गुरमीत राम रहीम, रात में गुरमीत राम रहीम ने खाई आधी रोटी।

महाराष्ट्र: नागपुर-मुम्बई दुरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतरी, ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे- सूत्र, हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की ख़बर।

दिल्ली: आरबीआई जल्दी ला सकता है 1000 रूपय का नोट, सूत्रों के हवाले से खबर जल्द मिल सकती है नोट, ‘500  और 2000  के बीच खाई को भरना होगा।

दिल्ली: रामपाल मामले में आ सकता है फैसला, हिसार कोर्ट ने 29 अगस्त तक के लिए फैसला टाल दिया था, रामपाल पर देशद्रोह जैसे कई केस, नवंबर 2014 से जेल में बंद है रामपाल, सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल पर आरोप, सरकारी ड्यूटी में रास्ता रोककर बंधक बनाने का मामला, रामपाल दूसरे आरोपियों के साथ जेल में बंद है, 18 नम्बर 2014 का पूरा मामला है।

लखनऊ: सीएम आज 22 खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित, 8 खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरुस्कार, 6 खिलाड़ियों को लक्ष्मण मिलेगा पुरुस्कार, एशियन गेम्स के 5 पदक विजेताओं को पुरुस्कार।

लखनऊ: यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो लांच करेगा मोबाइल एप, एप में मेट्रो मैप, किराया, हेल्प टूल होंगे, टूरिस्ट आकर्षण, हेल्प, सपोर्ट की जानकारी होगी।

लखनऊ: विधान परिषद के नामांकन की तिथि बदली, 31 अगस्त तक टला चारों का नामांकन, देर रात चली बैठक के बाद लिया गया फैसला, मुख्यमंत्री समेत 4 लोगों को करना था नामांकन, मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम का था नामांकन, स्वतंत्र देव को भी करना था विधान परिषद का नामांकन।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के आज के कार्यक्रम, 11 बजे साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर में रोजगार समिट में शामिल होंगे, शाम 4 बजे 5KD पर खेल दिवस पर कार्यक्रम होगा, 5 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे सीएम योगी, 7 बजे वित्तीय स्वीकृतियों पर सीएम करेंगे समीक्षा बैठक, रात 8 बजे सीएम डैश बोर्ड का प्रस्तुतिकरण।

लखनऊ: शाम 5 बजे यूपी कैबिनेट की अहम बैठक, समूह ख के नॉन गजटेड भर्ती का मामला, भर्ती में साक्षारत्कार खत्म करने का प्रस्ताव, समूह ग, घ की भर्ती से साक्षात्कार खत्म होगा।

लखनऊ: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मुख्य सचिव राजीव कुमार ने दिए निर्देश, बाढ़ प्रभावित कोई व्यक्ति भूखा न रहने पाए, पशुओं को चारा उपलब्ध कराया जाए, बाढ़ के बाद बीमारियों से बचाव के दिए निर्देश, ‘राहत शिविरों, अस्पतालों में दवाओं की कमी न हो।

लखनऊ: स्कूलों को यू डायस कोड आवंटित कराना जरूरी, सभी राजकीय, अनुदानित विद्यालयों को जारी किए गए निर्देश, आईसीएससी, सीबीएससी, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों को भी यू डायस कोड जरूरी, अल्पसंख्यक, समाज कल्याण संचालित स्कूलों को भी निर्देश।

लखनऊ: सरकारी खाद्यान की कालाबाजारी, सरोजनीनगर में फ्लोर मिल में खाद्य विभाग ने की छापेमारी पकड़ा गया सरकारी राशन, श्रीराम एग्रो फ्लोर मिल में मिला कालाबाजारी का राशन।

हमीरपुर: राठ कोतवाली क्षेत्र में रेप पीड़िता, माता-पिता के साथ बयान दर्ज कराने जा रही पीड़िता को आरोपी पक्ष ने किया अपहरण, परिजनों ने थाने में दी सूचना, पुलिस तलाश में जुटी।

गोरखपुर: 48 घंटे में इंसेफेलाइटिस से 7 मासूमों की मौत, इंसेफेलाइटिस के जनवरी से अब तक 724 मरीज हुए भर्ती, 175 की अबतक हो चुकी है मौत, 109 मरीजों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी।

उन्नाव: बंगाल पुलिस का खुफिया तंत्र शुक्लागंज में सक्रिय, मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद स्थानीय पुलिस से बनाई थी दूरी, बैंक से फ्राड करने के मामले में रिमांड पर लेने के बाद आरोपी को बंगाल ले गई पुलिस, तीन दिनों से बंगाल पुलिस शुक्लागंज में दे रही थी दबिश।

शामली: थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे में 24 घंटे बाद भी नहीं लगा 4 छात्राओं का सुराग, घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं छात्राएं, संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थीं लापता, पीड़ित परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका।

बरेली: 10 चीनी मिलों पर 2 लाख किसानों का 2 अरब रुपये है बकाया, सरकार ने 2 महीने में भुगतान के दिए थे आदेश, गन्ना पेराई का सीजन 2 महीने बाद शुरु हो जाएगा, गन्ना भुगतान न होने से किसान हो रहे परेशान।

इटावा: इटावा में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, एक साथ 3 लोगों की हत्या से दहशत, तीनों की कूच-कूचकर हत्या से हड़कंप, 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की हत्या, बसरेहर इलाके के अभिनयपुरा गांव की घटना।

हापुड़: आनंदा डेयरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी, जांच के दौरान सील किया गया मिल्क पाउडर गायब, गोदाम से जांच के दौरान सील किया गया 7000 बोरी मिला पाउडर गायब, पिछले दरवाजे से 7 हजार बोरे गायब करा दिए, आनंदा डेयरी मालिक और प्रबंधकों पर FIR होगी, जब्त किया गया नमूना जांच में फेल मिला, आनंदा मिल्क प्रोडक्ट का इस्तेमाल खतरनाक है, गायब मिल्क पाउडर बाजार में इस्तेमाल हो सकता है, डीएम हापुड़ ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं, यूपी सरकार को भी आनंदा मामले की रिपोर्ट भेजी गई है।

ललितपुर: बांसी के एसबीआई शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी में केस दर्ज हुआ, लोन के नाम पर पैसा मांगने का लगा था आरोप, जखोरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किया मामला दर्ज।

मिर्जापुर: 125 मदरसों ने नहीं दी राष्ट्रगान की सीडी, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान की सीडी जमा करनी थी, 25 अगस्त तक समय किया गया था निर्धारित, सीडी नहीं जमा करने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई।

हापुड़: आनंदा मिल्क फैक्ट्री में छापेमारी का मामला, सहायक खाद्य आयुक्त राम नरेश का बयान-12 हजार में 7 हजार बोरे गायब मिले, 7 हजार मिल्क पाउडर बोरे गायब थे, ‘गोदाम का पीछे का दरवाजा खुला पाया गया’, मामला बहुत गंभीर,कड़ी कार्रवाई होगी, जब्त किया गया नमूना फेल पाया गया है, ‘गायब हुआ मिल्क पाउडर का इस्तेमाल खतरनाक है’, हापुड़ के खाद्य अफसर पवन कुमार का भी बयान- ‘जब्त किए गए मिल्क पाउडर का आनंदा जिम्मेदार’, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, हापुड़ के डीएम कुमार करुणेश का भी बयान- जब्त नमूना गायब होने का मामला गंभीर, एफआईआर के लिए शासन को पत्र भेजा, दोषियों को किसी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं-डीएम।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me