Blog

सोमवार, 14 अगस्त 2017

युवक को चाकू से घायल कर अधमरा किया

जौनपुर
सिंगरामऊं - - थाना क्षेत्र के बहरीपुर गॉव निवासी युवक को सीमा से सटे प्रतापगढ़ के गॉव सरायभिखारी में युवक को चाकू से घायल कर अधमरा कर दिया जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बहरी पुर गॉव निवासी बालकिशन २० वर्ष पुत्र गिरिजा शंकर मौर्य को रविवार की शाम सात बजे किसी ने फोन किया, और वह घरवालों से बताया कि किसी का फोन आया है वह मिलकर थोड़ी देर मे आ रहा हूं। उसके एक घंटे बाद उसे लहुलुहान होकर सरायभिखारी गॉव में एक स्कूल के पास किसी ने देखा तो शोर मचाया, ग्रामीण इकट्ठा हुए लोगो ने इसकी सूचना थाना आसपुर देवसरा पुलिस को दी तथा उसे बेहोशी की हालत मे लहुलुहान देख परिजन शहर के ओक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती किए जहां उसका इलाज चल रहा है समाचार लिखे जाने तक वह होश मे नही आया था। देवसरा पुलि्स परिजनो की तहरीर पर एक संदिगध युवक को ले जाकर पूंछतांछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me