पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
बदलापुर जौनपुर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव शार्दूल सम्राट सिंह का गृह जनपद में पहुंचने पर शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया।
इंदिरा गांधी चौक पर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से शार्दूल सम्राट का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शार्दूल सम्राट सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी राहुल गांधी और युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य्क्ष द्वारा सौंपा गया है। इसका ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। इस अवसर पर सुजीत कुमार सिंह, विपिन वर्मा, विकास मिश्र, सोनू उपाध्याय, मोहित निगम, रोशन सिंह, महेंद्र यादव, सुरेंद्र शर्मा, अनुराग पाल, नरेन्द्र त्रिपाठी, अंकित शुक्ल, ललित मौर्या, संतोष यादव, दीपक सरोज, दीपक चौधरी, अजय सिंह मुन्ना, शैलेष तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me