भूला गाँव में पूरी रात चलता रहा संगीत का जादू
सिंगरामऊ(जौनपुर) 16 अगस्त। एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत भूला गाँव में मंगलवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तिगीत गायको ने एक से एक गीत सुनाकर लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत भक्ति गीत गायिका सुनिधि प्राची दुबे के गीतों का स्वर कौव्वाली के रूप में "बंशी बजा के श्याम ने दीवाना कर दिया" फिर सोहर के रूप में " कि हरे रामा श्याम बने गोदनहरी, गोदई चले गोदनवाँ ना" साईं बाबा के दरबार में अर्जी लगाते हुए साईं बाबा का भजन प्रस्तित किया। प्राची दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण की आस्था से श्रद्धालुओं को सराबोर करते हुए "आज गोकुल में बाजे है बधाई, प्रभुजी घनश्याम आये हैं"। फिर "माई कान्हा के लोरिया सुनावन लागी, पलना झुलावन लगी ना" फिर सोहर "कृष्ण पैदा भइले कंस की जेहलिया में, राय अंधियारिया में ना" सुनकर भाव विभोर कर दिया। उसके बाद भोजपुरी गायिका पूनम, अनिल कुमार, पवन कुमार ने लोगो को अन्य कई गीत सुनाए।कार्यक्रम की शुरुआत में
मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज सिंगरामऊ के प्रबन्धक डॉ संजय सिंह, पत्रकार दैनिक जागरण ने सुनिधी प्राची दुबे, को "भक्ति जागरण कार्यक्रम" में माँ की चुनरी ओढा कर सम्मानित किया। इसके बाद अन्य भक्तिगीत गायको को भी चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजक मुनीश्वर दत्त संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य बद्री नारायण मिश्र शास्त्री ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। राजेश कुमार मिश्र ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। वहाँ विनोद कुमार मिश्र, प्रवक्ता रजनीश कुमार मिश्र, सुरेंद्र प्रताप दुबे, अजय कुमार दुबे, सत्यवान दुबे, मूल चंद्र मिश्र, गिरजा शंकर मिश्र, वीरेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार मिश्र, सहित अन्य लोग उपास्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me