पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
शिक्षक कर्मचारियों को पेंशन देने की पुरानी व्यवस्था को लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज की एक बैठक प्राथमिक विद्यालय गद्दोपुर में शिक्षक नेता केशव सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमे ब्लाक के सभी अध्यापक, अध्यापिकाओ से अपील की गई कि पांच सितम्बर को लक्ष्मण पार्क लखनऊ में पुरानी पेंसन बहाली हेतु धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है, जिसमे ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों भाग लेकर सफल बनाने की अपील की । अध्यापक अध्यापिकाओ के बुढ़ापे का सहारा बनी इस पेंशन की बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
जबकि शिक्षक व कर्मचारी 30 से 35 वर्ष सरकार की सेवा करते हैं और उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी। बैठक में संजय सिंह, राजेश ,अजय, राजेन्द्र यादव, यदुवंश तिवारी, अरुण सिंह, विनय, तेगा, संजय विश्वकर्मा, शिवबहादुर यादव आदि लोग उपस्थित रहे व संचालन प्रा.शि. संघ के पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me