Blog

बुधवार, 9 अगस्त 2017

डीजीपी सुलखान सिंह ने झांसी के बहुचर्चित अपहरण कांड से जुड़े हाथरस


उत्तर प्रदेश  डीजीपी सुलखान सिंह ने झांसी के बहुचर्चित अपहरण कांड से जुड़े हाथरस के तीन अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसमें हाथरस के मुरसान क्षेत्र स्थित महमौनी निवासी विनोद चौधरी पुत्र राजवीर सिंह, सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला चहत्तर निवासी जितेन्द्र चौधरी पुत्र जवाहर चौधरी तथा सैफऊ थाना क्षेत्र स्थित मड़ाका निवासी लोकेन्द्र पुत्र रामनाथ शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध आगरा, झांसी व हाथरस में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं तीनों अभियुक्तों द्वारा 13 जुलाई को झांसी के कोतवाली क्षेत्र से राजेन्द्र कुमार अग्रवाल उर्फ राजू कमरया व राहुल अग्रवाल उर्फ राहुल छोले का अपहरण किया गया था। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध धारा 364 ‘ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहृतों के परिवारीजनों से 25 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गई थी। एसटीएफ ने आगरा जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर लिया था। हालांकि अपहरणकर्ता भागने में सफल हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me