Blog

शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

सिंगरामऊ क्षेत्र में आज अजमेर जा रही बस के पलट जाने से 12 से अधिक जायरीन घायल

जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में आज अजमेर जा रही बस के पलट जाने से 12 से अधिक जायरीन घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलकाता से जायरीनों को लेकर अजमेर जा रही एक तेज रफ्तार बस सिंगरामऊ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी। चीख पुकार सुनक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य में जुट गये। स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को बाहर निकाला जिसमें 12 से अधिक जायरीन घायल हो गये जिनमें दो की हालत गम्भीर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me