लखनऊ-बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ महेन्द्रनाथ पाण्डेय आज दोपहर 2 बजे लखनऊ पहुचेंगे। हवाई अड्डे पर पार्टी के पदाधिकारी, मंत्रीगण, सांसद व विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। हवाई अड्डे से लेकर पार्टी कार्यालय तक लगभग डेढ़ दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
लखनऊ- सीएम योगी लखनऊ की झूलेलाल वाटिका में चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 9 बजे सीएम योगी वीवीआईपी रोड स्थित शिव शांति आश्रम में आयोजित संत असूदाराम साहिब के 57वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल।
लखनऊ-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आज से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर अमौसी हवाईअड्डा पहुंचेंगे। कल लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।
फर्रुखाबाद- यहां के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से 30 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में खुलासा होने पर डाॅक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
गोरखपुर- बीआरडी कॉलेज में बच्चों की मौत मामले में गिरफ्तार डॉ कफील और राजीव मिश्रा को एक ही बैरक में रखा गया है। एक ही धारा में रिपोर्ट दर्ज होने और अब एक ही बैरक में रखने पर चर्चाएं तेज हो गई है।
डोईवाला- वकील व बीजेपी कार्यकर्ता विनीत लोधी और फूल सिंह लोधी के जॉइंट दफ्तर में आज सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
देहरादून- भाजपा कार्यालय में लगाए जा रहे कार्यकर्ता दरबार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर हैं। नेता प्रतिपक्ष भाजपा कार्यालय में दरबार लगाने का विरोध कर रही है तो सीएम कांग्रेस भवन में भी बैठने की इजाजत मांग रहे हैं।
बागपत- एडीजी मेरठ जोन ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के पेंच कसे। क्राइम की घटनाएं बढ़ने पर एडीजी मेरठ जोन ने किया बागपता का दौरा और अधिकारियों के साथ बैठक ली।
हाथरस- दाऊजी महाराज के मंच को अब राजनीतिक रूप से छवि चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने ‘सेल्फी विद टॉयलेट’ का आयोजन किया है।
गाजियाबाद- भाजपा नेता के मामले में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज। कभी भी हो सकती है उनकी गिरफ्तारी।
चित्रकूट- पुलिस के साथ मुठभेड़ में 7 लाख के इनामी डकैत बबली कोल का साथ 12000 का इनामी शारदा कोल ढेर। पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। पिछले सप्ताह डकैतों के साथ मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया था।
मथुरा- थाना फरह के बिरौना कला गांव में महिला ने अपने 4 बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी की आत्महत्या। गृह कलेश की वजह से घटना को अंजाम देने की आशंका।
लखनऊ- चोरी करने घुसे बदमाश को घर वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आशियाना व्यापारी के घर हुई घटना। बदमाश को थाने में छुड़ाने के लिए कई और उसके साथी पहुंचे।
कन्नौज-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अजगर एक्सप्रेस वे पर आ गया । करीब 10 फिट लम्बे अजगर एक पल के लिए एक्सप्रेस वे की रफ्तार थाम थी।
बुलंदशहर- दूध से जले बच्चे को जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिला। पीड़ित बच्चे के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को पहले टंकी के पानी में धोकर लाने को कहा।
दमोह- यहां ब्लू व्हेल से एक और मौत हो गइ है। 11 वीं मे पढ़ने वाले सात्विक पांडे उर्फ राम पांडे ने देर रात ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी।
लखनऊ- कार सवार युवकों ने ग्रेजुएशन की छात्रा का अपहरण कर करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया। दरिंदो में एक ने युवती को फोन कर बुलाया था और जब युवती बताई जगह गई तो मुंह पर कपड़ा ढक कर उसका कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
अंबाला- डेरा सच्चा सौदा के एक समर्थक ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। डेरा समर्थक ने जेल के बाथरूम में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
लखनऊ- पुलिस ने चोरांे के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जिसकी सरगना एक महिला है। गीता नाम की यह महिला अपने साथियों के साथ पहले बन्द पड़े मकानों की रेकी करती थी फिर मौका पर कर आपने गैंग के साथ उस मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देती थी।
लखनऊ- पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर परिजनों ने सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि लापता 17 वर्षीय छात्र को तलाश करने में पुलिस ने कोई रूचि नहीं दिखाई। मौके पर पहुंची सीओ कैंट ने समझा बुझा कर सड़क जाम खुलवाया।
हरदोई - दिव्यानन्द संस्था की एमडी और आश्रम की मुख्य सेवादार दयारानी अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव उनके कमरे में पड़ा मिला है। बिस्तर और फर्श पर खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।
रायबरेली- एक महीने में 7 लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने मतदान बहिष्कार की धमकी दी है। गंदगी और दूषित पानी के कारण एक माह में 7 लोगों की मौत हुई है।
देहरदून- घाटी में बारिश का कहर जारी है। कैसे बचाई गयी देहरादून के नालापानी में बही कार में से जान। पूरे रेस्क्यू का वीडियो समाचार प्लस पर।
24-बाराबंकी - सिंचाई विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। सिरौली गौसपुर तहसील इलाके में घाघरा नदी की बाढ़ से सनावा गांव में कटान रोकने के लिए बिना ई टेंडरिंग के ही करोड़ो का कार्य दे दिए गए। स्थानीय बीजेपी विधायक और बीजेपी सांसद के करीबी ठेकेदारों से काम कराया जा रहा है।
25-आगरा- थाना एत्माउद्दौला के शाहदरा में मंदिर के पुजारी की गला दबा कर हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बजरंग पेटोल पंप के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी टुन्नू सिंह की हत्या कर दी गई।
फर्रूखाबाद-यहां के भाजपा समर्थक लोधी समाज बागी हो गया है। दरोगा के हाथों सांसद पुत्र की पिटाई और फिर सरकारी काम में बाधा का कथित फर्जी मुकदमा लिख जाने के बाद भी एसपी का तबादला न हो पाने से निराश सांसद ने लोधी स्वाभिमान सम्मेलन के जरिये शक्ति प्रदर्शन कर डाला ।
बरेली- जिले में एक और एसिड अटैक से हड़कंप मच गया है।घर मे सोते समय परिवार के 7 लोगों पर हुआ तेजाब से हमला। बाल-बाल बचे सभी लोग। फरीदपुर थानक्षेत्र के करनपुर गांव की घटना।
मुरादाबाद- मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मसेवी रसूलपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर पथराव व फायरिंग हुई जिसमे महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोरखपुर- बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटों के दौरान 9 मासूमों ने दम तोड़ दिया है। एनआईसीयू विभाग में इस समय
नवजातों का इलाज चल रहा है। पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में भर्ती 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि 24 घंटे के दौरान 25 मरीज भर्ती किये गए आईसीयू में 212 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me