Blog

मंगलवार, 19 सितंबर 2017

उमा बैजन्ती पब्लिक स्कूल शाहपुर में प्रधानाचार्य ने दिलाई शपथ



छात्र-छात्राओं ने भारत को स्वच्छ बनाने की ली शपथ



पत्रकार:- पवन कुमार उपाध्याय


बदलापुर (जौनपुर) स्वच्छ भारत अभियान के तहत आमजन की भागेदारी निभाने के लिए उमा बैजन्ती पब्लिक स्कूल शाहपुर में प्रधानाचार्य अशोक शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।उन्होनें कहा कि स्वच्छ मानव के स्वस्थ्य रहने का मूल मंत्र है। स्वच्छता से वातावारण परिसर सुन्दर दिखाई देता है।स्वच्छता के प्रति यदि लोग जागरुक होते है तो कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।और उन्होनें कहा कि हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए की अपने इस पास हो गंदगी को रोककर भारत सरकार द्वारा चलाये जाने वाले स्वच्छ भारत,श्रेष्ठ भारत,का मिशन सफलता पूर्वक पूर्ण किया जा सके।छात्र-छात्राओं ने अपने भारत को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। रवि शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता, दीपक शुक्ला, निशान्त सिंह,प्रवीन मिश्र,विनोद उपाध्याय,प्रेमनाथ आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me