कन्नौज- 40 फिट गहरे कुएं में एक भैस गिर गयी। ग्रामीणों और पुलिस की डायल 100 के सिपाहियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर भैस को जिन्दा कुए से बाहर निकाल लिया।
बहराइच-बहराइच में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा। तीन युवकों की मौके पर मौत।
3-गाजीपुर- बेखौफ बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मार दी, बाद में ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर ठुकाई कर दी। पिटाई में एक बदमाश मारा गया।
अलीगढ- अलीगढ़ में लव जिहाद का एक और मामला आया सामने, गैर हिन्दू युवक को हिंदू लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में। अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद की घटना ।
जालौन- नाबालिग से रेप करने के बाद अश्लील वीडिओ भी बनाया। लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक बलत्कार किया। रिश्ते में बहनोई लगने वाले रिश्तेदारों के साथ मिलकर ये काम किया।
जालौन-मॉडल शॉप में एक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली उरई इलाके के स्टेशन रोड स्थित मॉडल शॉप का है।
कासगंज- सीसीटीवी में कैद चोर फायरिंग करते हुए दिखे। मोबाइल रिपेयरिंग करने की दुकान पर दुकानदार द्वारा रुपए मांगने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
कन्नौज- नाली के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या में प्रयोग किये जाने वाले गड़ासे को बरामद कर लिया है मामला 15 सितम्बर का है।
लखनऊ- लखनऊ विश्वविद्यालय की सेंट्रल मेस में खाना न मिलने से नाराज छात्रों ने मेस में तोड़ फोड़ की। अधिकारियों ने हलका बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया।
फर्रुखाबाद- 20 बाइक बरामद कर पुलिस ने दबोचे चोर गैंग के 2 युवक। पुलिस और प्रेस लिखी बाइक भी शामिल हैं।
नोएडा-लड़की का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा। सेक्टर 63 की घटना। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने चोर को पकड़ा।
अलीगढ़-पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली। एसओजी और थाना गांधीपार्क पुलिस टीम से गांव कमालपुर के निकट हुई मुठभेड़, एक बदमाश पेर में गोली लगने से घायल दूसरा फरार, थाना गांधीपार्क क्षेत्र की घटना।
लखनऊ-थाना हसनगंज मे शिया कालेज के पास लावारिस अटैची खड़े डाले में मिलने से मचा हड़कंप।। बीडीएस टीम व पुलिस जांच में जुटी।
ग्रेटर नोएडा- पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया जबकि दो साथी भागने में कामयाब रहे। बिसरख थाना पुलिस से से हुई मुठभेड़। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे थे।
शाहजहांपुर- घर की दीवार गिरने से कक्षा 6 के छात्र की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गया। घटना थाना जलालाबाद के बमेला गांव की है।
कानपुर- डाक्टरेट की डिग्री रखने वाले मंत्री जी अपने दौरों में ग्रामीण युवकों को गांव छोड़ने की नसीहत देते हैं। योगी कैबिनेट के मंत्री एसपी सिंह बघेल ने युवकों से कहा कि गांव छोड़कर शहर में जाओ और कुछ कमाओ-खाओ।
बहराइच- बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के गृह जनपद बहराइच में सरकारी स्कूल की कलई खुल गई है। भरथापुर प्राथमिक विद्यालय में भाड़े के शिक्षक रखकर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
हरिद्वार -पितृ विसर्जनी अमावस्या आज। नारायणी शिला, कुशावर्त घाट पर पितरों को विदाई दे रहे लोग। विधि विधान से तर्पण कर दे रहे विदाई। आज समाप्त हो जाएगा पितृ पक्ष। कल से शुरू होंगे नवरात्र।
बुलंदशहर- यहां जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। योगी सरकार में भी बिना रोकटोक अवैध खनन का काम जारी है।
गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 सितम्बर को गोरखपुर जिले के प्रत्येक ब्लाक से आए 13 हजार 500 किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत ऋण मोचन का प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसकी तैयारी जोरशोर स ेचल रही है।
लखनऊ-एलडीए और बिल्डर की मिलीभगत से ग्रीन बेल्ट का लैंय यूज बदलने का खेल चल रहा है। बिल्डर ने खड़ी कर दी ग्रीन बेल्ट पर बहु मंजिला इमारतें। तत्कालीन प्रमुख सचिव सदाकांत और उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह की मेहरबानी। अरबो की जमीन दे दी बिल्डर को कौड़ियो के भाव।
रायबरेली- चारपाई में सो रहे युवक के ऊपर ट्रक निकल गया, मौके पर मौत।
बिजनौर- सड़क हादसे में 3 की मौत। ट्रक और आल्टो कार की भयंकर टक्कर में पति पत्नी सहित एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा बिजनौर से मुजफ्फरनगर रोड की एक पुलिया के पास हुआ है।
देहरादून- अमित शाह के स्वागत के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के मोबाइल,पर्स हुये गायब। कल ओएनजीसी सभागार में कार्यक्रम के दौरान घटना। भाजपा महामंत्री धर्मपुर महेश पांडेय का मोबाइल गायब।
राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खबरें
मुंबई- मुंबई में भारी बारिश, यातायात प्रभावित, लोग परेशान... आज स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा।
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में बोले राहुल- रोजगार नहीं बढ़ा पाई मोदी सरकार। हमें चीन का मुकाबला करना है और हम अच्छा नहीं कर रहे।
पटना- उद्घाटन से पहले ही टूटा गंगा पंप नहर बांध, सीएम नीतीश ने रद्द किया दौरा।
नेपाल- सूत्रों का दावा-नेपाल के विराटनगर में देखी गई हनीप्रीत, डेरा के हैं हजारों समर्थक।
जम्मू - कश्मीर- सुना है लश्कर में कमांडर की वेकंसी, लेकिन जाने को कोई तैयार नहीं।
अमेरिका- उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह करना होगा - ट्रंप, किम की अगली प्रतिक्रिया का इन्तजार।
पंजाब- बीएसएफ ने 4 किलो हेरोईन, 9 एमएम पिस्टल, पाकिस्तानी सिम और 20 हजार रुपये पाकिस्तानी करंसी बरामद की।
कोलकाता- भारत के खिलाफ वनडे सीरीज कप्तान के रूप में स्मिथ के लिए चुनौतीपूणः माइकल क्लार्क
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me