Blog

गुरुवार, 21 सितंबर 2017

देवी की मूर्ति लदे  ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर 



जौनपुर सिंगरामऊ NH56 राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर नगर गाँव के पास मूर्ति लदे  ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में बैठे 9 लोग घायल हो गए तथा माँ दुर्गा की मूर्ति के साथ दो छोटी मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना उस समय हुई जब नव माँ दुर्गा पूजा समिति बहरीपुर जौनपुर के कार्यकर्ता ढकवा से ट्रैक्टर पर मां दुर्गा की मूर्ति लाद कर वापस बहरीपुर आ रहे थे, ठीक उसी समय सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक UP44H9538 ने टक्कर मार दी। जिसमें रमाशंकर निगम (55), गंभीर रुप से घायल अवस्था में अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। जबकि अन्य घायल शिवम गुप्ता (14), अनमोल गुप्ता (18), विकास हलवाई (20),  विकास अग्रहरी (17) शिवम अग्रहरि (20), प्रिंस मोदनवाल (22) पिंटू अग्रहरी (25), प्रिंस जायसवाल (17), को घायलावस्था में  अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मया शंकर ने सौ नंबर पुलिस को दी तो वे मौके पर पहुच कर घायलों को अस्पताल ले गए।मौके से ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me